लाॅकडाउन में भी छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को मिला मध्यान्ह भोजन का सूखा राशन

लाॅकडाउन में भी छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को मिला मध्यान्ह भोजन का सूखा राशन

दक्षिणापथ। पेंट करने से घर की खूबसूरती में तो चार चांद लग जाते हैं, लेकिन इस दौरान पेंट टाइल्स पर गिर जाता है, जिसे छुटाने के लिए कड़ी मशक्कतें करनी पड़ती हैं। वहीं, अगर आपको यह मालूम नहीं है कि टाइल्स पर लगा पेंट कैसे छुड़ाना चाहिए तो इस कारण टाइल्स टूट-फूट सकती है। हालांकि, ऐसी स्थिति में परेशान न हों क्योंकि कुछ आसान तरीके अपनाकर आप टाइल्स पर लगे पेंट को साफ कर सकते हैं।
सबसे पहले पेंट को खुरचें
अगर टाइल्स पर लगा पेंट गीला है तो आप इसे किसी गीले कपड़े से पोछकर आराम से साफ कर सकते हैं। हालांकि, अगर पेंट सूख चुका है तो इसे सबसे पहले स्क्रेपर से खुरचें। आप प्लास्टिक स्क्रेपर या यूटिलिटी चाकू भी ले सकते हैं। अगर टाइल्स में खरोंच पड़ रही है तो तुरंत रूक जाएं और पहले उस पर थोड़ा पानी डालें और फिर पेंट को हल्के हाथों से खुरचें।
हीट गन से हटाएं पेंट
अगर टाइल्स पर लगे पेंट को साफ करने में काफी परेशानी हो रही है तो पहले उसे नरम करें ताकि उसे हटाना आसान हो। पेंट को नरम करने के लिए पहले टाइल्स से धूल साफ कर लें और फिर पेंट के नरम होने तक हीट गन को आगे-पीछे कर चलाएं। अब स्क्रेपर से पेंट को पहले किनारे से खुरचें। इससके बाद इसे साफ कपड़े से पोंछ लें। इसी तरह सारी टाइल्स से पेंट साफ कर लें।
पेंट रिमूवर आएगा काम
पेंट रिमूवर के इस्तेमाल से भी टाइल्स पर लगा पेंट छुड़ाना आसान हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि पेंट रिमूवर में हार्श केमिकल होते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले रबर के दस्ताने जरूर पहनें। इसके बाद पेंट रिमूवर को टाइल्स पर पहले थोड़ी मात्रा में रूई से टाइल्स पर लगाएं। इसके बाद टाइल्स पर कोई ब्रश रगड़े और फिर इन्हें किसी साफ कपड़े से पोंछकर साफ कर दें।
सफेद सिरका भी है प्रभावी
टाइल्स पर लगे पेंट को साफ करने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल करना एक अच्छा घरेलू नुस्खा है। इसके लिए सबसे पहले आप एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरके को भर दें और फिर बारी-बारी से सभी टाइल्स पर उसका छिड़काव करके कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद उन्हें हल्के गर्म पानी से धो दें। ऐसा करने से टाइल्स पर लगा पेंट आसानी से साफ हो जाएगा।