गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं
दक्षिणापथ, दर्ग। ऑल इंडिया किसान कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस (सोशल मीडिया) का प्रदेश संयोजक के पद पर दुर्ग जिले के चिराग शर्मा को नियुक्त किया गया है। बता दे की इस पद की नियुक्ति उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी के आधार पर की गई है। जो कि यह सोशल मीडिया पर बहुत ही सक्रिय थे, जिनका परिणाम इन्हे मिला। चिराग वर्तमान में दुर्ग युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के संयोजक पद पर नियुक्त है। उनके कार्य को देखकर प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा उन्हें बड़ा पद दिया गया है। अपनी नियुक्ति पर चिराग ने कहा कि संगठन के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण जवाबदारी को पूरी निष्ठा से कार्य कर सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के विचारधारा एवं किसानों की आवाज को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस, एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।