नेपाल संसद ने पास किया देश का नया नक्‍शा, भारत के लिपुलेख और कालापानी को बताया अपना

नेपाल संसद ने पास किया देश का नया नक्‍शा, भारत के लिपुलेख और कालापानी को बताया अपना

दक्षिणाप,थपत्थलगांव। हरियाणा पंचायती धर्मशाला के पास आयोजित भाजपा की राज्य की भूपेश सरकार के खिलाफ जम कर बोला हल्ला राज्य में किसानों को हो रही खाद की संकट को लेकर जशपुर जिले के प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला, पूर्व अनसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दकुमार साय,जशपुर के युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ,जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुनेश्वर केसर पत्थलगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवामोर्चा एवं अन्य कार्यकर्ता काफी सँख्या में मौजूद रहे जशपुर जिले के प्रभारी गुरूपाल सिंह भल्ला ने राज्य की सरकार को हर मोर्चे पे असफल होकर काम करने किसानो को खाद जैसी महत्वपूर्ण चीजो को सही तरीके से नही देने को लेकर जम कर हल्ला बोला आज प्रदेश में किसानों की हालत जिस तरह राज्य सरकार ने की है। उसके लिए भूपेश सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। जबकि किसान हमारे अत्र दाता है। उन्ही के अथक मेहनत से राज्य सहित देश के लोगो को अन्न मिल पाता है। जिस तरह से किसानों को आज खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। उसे देख कर हमें बहुत दुःख होता है।हम किसानों के बेहतरी के लिए कुछ भी कर सकते है। किसान हमारे अन्न दाता है।
अनसूचित जनजाति के अध्यक्ष नन्द कुमार साय ने अपने अंदाज में राज्य की भूपेश सरकार की नीतियों की जम कर आलोचना की उन्होंने कहा की राज्य सहित जशपुर जिले के अन्न दाता को आज खेती के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। भूपेश सरकार खाद तक किसानों को उपलब्ध नही करा पा रही है। जबकि भुपेश सरकार सत्त्ता में आने से पहले किसानो के लिए ढेरो वादे किए थे जिसे पूरा करने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही है। हमारी पार्टी शुरू से ही किसानों के लिए काम करती रही है। देश का हर किसान अपनी मेहनत से देश के अत्र उगाता है। हर किसान के साथ पार्टी हमेशा से खड़ी है।

वही जशपुर युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने मंच से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा उन्हें देखते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय जुदेव के नारे लगाए सभी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि आप ही हमारी पार्टी की ताकत हो अब समय आ गया है। कि कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को हर गांव हर शहर तक पहुँचा कर इनकी करनी और कथनी की पोल खोली जाए राज्य की जनता के ऊपर भुपेश सरकार ने अपना भरोसा खोया है। आज किसान को खाद से लेकर सड़क पानी जैसी चीजों के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि किसान अपने खेतों में दिन रात मेहनत कर अन्न पैदा करने जी जान लगाते है। और उन्ही किसानों को राज्य की सरकार खाद तक उपलब्ध नही करा पा रही है।
भाजपा जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने युवा जोश के साथ ओजस्वी उद्बोधन देते हुए कहा कि प्रदेश में बैठी कांग्रेस की सरकार किसान विरोधी सरकार है। जो सिर्फ अधिकारी के तबादले करने में मस्त है। जिससे राज्य के अधिकारी से लेकर कर्मचारियों में खासा रोष है। जल्द से जल्द अगर किसानों को राहत नही मिलती है। तो पूरे जिले के साथ प्रदेश भर में भाजपा इससे भी अलग अंदाज में आंदोलन लगातार करती रहेगी।