ओडिशा एफसी ने अनुभवी गोलकीपर कमलजीत से करार किया

ओडिशा एफसी ने अनुभवी गोलकीपर कमलजीत से करार किया

दक्षिणापथ, दुर्ग। छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत के चेयरमैन जसबीर सिंह चहल के नेतृत्व में नेहरु नगर ट्रैफिक कार्यालय के पास सिक्ख समाज के अलावा अन्य सामाजिक व राजनीतिक दल के लोगों ने भी अपना समर्थन देते हुए केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून में सुधार या तीनों कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के मामले में आज बड़ी संख्या में रैली की शक्ल में भिलाई से होकर दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें बताया गया है कि सरकार द्वारा तीन कृषि कानून एवं एमएसपी को लेकर किसानों द्वारा कृषि कानून के विरोध में लगातार दो माह से दिल्ली में आंदोलन किया जा रहा है। ये कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। इसे वापस लिया जाए। या किसान बिल में संशोधन किया जाए। किसानों के जायज मांगों को पूरा केन्द्र सरकार जल्द करें।

जय किसान की तर्ज पर किसान भी खुशहाल होना चाहिए। इस अवसर पर श्री चहल ने कहा कि केन्द्र सरकार कार्पोरेट सेक्टर को बढ़ावा दे रही है। किसान ठंड, बरसात में भी परिवार सहित दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर डटा हुआ है। किसानों को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में सिक्ख समाज की युवा, महिलाएं व बुजुर्ग आज सामने आए है। सरकार को तीन कृषि कानून को वापस लेना चाहिए। अन्नदाता की सरकार को सुननी चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों में तेजपाल सिंग,सीएस बाजवा, सुखबीर सिंग ब्रोका, गुरनाम सिंग कोका, अरविंदर सिंग खुराना, तरसेम सिंग ढिल्लन,तारा सिंग,आर.पी. सोनी, माधव पाटिल, इमरान अजीज, विनोद कुमार सोनी, बृजेन्द्र तिवारी, आत्माराम साहू, जसबीर सिंग भामरा, अमरीक सिंग दुसान, सैलानी, रजा भाई, एसपी डे,डीवीएस रेड्डी, एमआर पाटिल, कलादास डहरिया, सुखवंत सिंग, अमन सिंग सहित बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के लोग व अन्य लोगों ने भी अपना समर्थन दिया।