छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता का संग्रहण जोरों पर : अब तक लक्ष्य का आधा से अधिक 8.78 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण

छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता का संग्रहण जोरों पर : अब तक लक्ष्य का आधा से अधिक 8.78 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण

-1.29 करोड़ लोगों ने पहला टीका और 45.21 लाख ने लगवाए हैं दोनों टीके
-18 से 44 आयु वर्ग के 66.44 लाख और 45 वर्ष से अधिक के 56.47 लाख नागरिक लगवा चुके हैं पहला टीका
दक्षिणापथ,रायपुर।
कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक (21 सितम्बर तक) एक करोड़ 74 लाख 40 हजार 152 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश के एक करोड़ 29 लाख 18 हजार 724 लोगों को इसका पहला टीका और 45 लाख 21 हजार 428 को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में तीन लाख दस हजार 208 स्वास्थ्य कर्मियों, तीन लाख 18 हजार 104 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 56 लाख 46 हजार 848 और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 66 लाख 43 हजार 564 नागरिकों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं दो लाख 57 हजार 299 स्वास्थ्य कर्मियों, दो लाख 46 हजार 993 फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 वर्ष से अधिक के 26 लाख पांच हजार 741 तथा 18 से 44 आयु वर्ग के 14 लाख 11 हजार 395 लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।