लॉकडाउन पूरी तरह से फेल, प्रधानमंत्री आगे की रणनीति बताएं: राहुल गांधी

लॉकडाउन पूरी तरह से फेल, प्रधानमंत्री आगे की रणनीति बताएं: राहुल गांधी

दक्षिणापथ, दुर्ग। सेवा ही संगठन के तहत आज दुर्ग शहर में भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने श्रमवीरों का सम्मान किया,तकरीबन एक महीने से बंद पड़े शहर में सबसे अधिक आर्थिक चोट पहुंच रही है तो वो मजदूर वर्ग ही है, जो प्रतिदिन कमाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता है, ऐसे में आज मजदूर दिवस के अवसर पर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने देश को प्रगति की ओर ले जाने में अग्रसर श्रमवीरों का सम्मान श्रीफल और पुष्प भेंट कर किया,साथ ही उन्हें सूखे राशन और सब्जी के पैकेट भी दिए।

वैसे तो इन युवाओं द्वारा तकरीबन एक महीने से लगातार गौ सेवा सहित अन्य पशुओं के लिए चारा पानी की व्यवस्था लगातार की जा रही है,साथ ही जरूरतमंद परिवार जो इस संकट काल में आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें भी सुखा राशन इन युवाओं द्वारा दिया जा रहा है,भाजपा के युवा कार्यकर्ता यश कसार ने बताया कि आज मजदूर दिवस है और भाजपा का राष्ट्रीय स्तर पर संगठन ही सेवा अभियान भी चल रहा है इस कड़ी में हम भी अपनी नेत्री राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय जी के निर्देशानुसार तथा युवा नेता वरुण जोशी जी के मार्गदर्शन पर यथा संभव लोगों की सहायता करने की कोशिश कर रहे हैं,संक्रमण को देखते हुए पूर्ण सुरक्षा के साथ कुछ युवा पैकेट बनाते हैं और कुछ बांटने का काम करते हैं।

उमेश शाश्वत ने कहा कि हम लगातार गौ सेवा कर रहे हैं साथ ही अब लॉकडाउन की स्थिति में अन्य जीव जंतूओं को भी भोजन पानी नही मिल रहा है उनकी भी व्यवस्था हम कर रहे हैं, इस सेवा अभियान में जुटे भाजपा के युवा कार्यकर्ता यश कसार, दुर्गेश रामटेके, उमेश शाश्वत, गोपाल,राजा अक्कु, आकाश, संस्कार निरंतर अपनी सेवा दे रहे हैं।