तीन पीढ़ियां गुजर गईं, 60 साल बाद भी सम्मान को तरस रहा सेनानियों का ये गांव

तीन पीढ़ियां गुजर गईं, 60 साल बाद भी सम्मान को तरस रहा सेनानियों का ये गांव

दक्षिणापथ। हम नहाने के बाद परफ्यूम का इस्तेमाल तो करते ही हैं। बस अंतर ये है कि कुछ लोग कुछ खास मौकों (शादी और पार्टी) पर इसका इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ लोग हर दिन परफ्यूम लगाते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा करना पसंद होता है। परफ्यूम का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है कि ताकि शरीर में पसीने की वजह से आने वाली बदबू को रोका जा सके और एक अच्छी खूशबू उनके शरीर से आए। इसके अलावा ये व्यक्ति के मूड को भी अच्छा रखने में मदद करता है। इसके लिए लोग कई अलग-अलग ब्रांड के परफ्यूम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई लोग परफ्यूम खरीदते समय कई बार ऐसा परफ्यूम खरीद लेते हैं, जो उनको कई तरह की दिक्कतें, जैसें- शरीर में रैशेज और जलन जैसी दिक्कतें देता है। ऐसे मे ये समझना जरूरी है कि परफ्यूम लगाते समय किन बातों को नजरअदाज नहीं करना चाहिए, नहीं तो हो सकता है कि इससे आपकी दिक्कतें और बढ़ जाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। कपड़ों पर परफ्यूम न लगाएं
कई लोगों को देखा जाता है कि वे अपने कपड़ों पर परफ्यूम लगाते हैं। ऐसा करना गलत है इससे आपके कपड़ों पर दाग या निशान पड़ जाते हैं। साथ ही गर्मी और पसीने की वजह से परफ्यूम जल्दी उड़ जाता है। इसलिए परफ्यूम को कपड़ों पर नहीं अपने शरीर पर लगाएं। परफ्यूम को पूरे शरीर पर स्प्रे करना
कई लोग परफ्यूम का स्प्रे पूरे शरीर पर करते हैं। इससे एक तो ये जल्दी उड़ जाता है और दूसरा परफ्यूम ज्यादा बर्बाद होता है। इसलिए पूरे शरीर की जगह पर इसे गर्दन के पीछे, कलाई पर, घुटने और कोहनी के अंदरूनी भाग पर लगाएं। इससे आपको फायदा मिलेगा। परफ्यूम को रगड़े न
कई लोग अपनी कलाई या अपने शरीर पर परफ्यूम लगाने के बाद उसे रगड़ते हैं, जो कि गलत है। इससे दो दिक्कतें हो सकती हैं। पहली इससे परफ्यूम के केमिरल में बदलाव होता है जिसकी वजह से शरीर से ये जल्दी उड़ जाता है और दूसरा इससे सेंसिटिव तव्चा पर जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। दूसरों की नहीं अपनी पसंद से खरीदें
आमतौर पर देखा जाता है कि लोग परफ्यूम दूसरे की देखा-देखी से खरीदते हैं। लेकिन ये गलत है आपको अपनी स्किन के हिसाब से ही परफ्यूम खरीदना चाहिए। एक अच्छे ब्रांड का परफ्यूम खरीदें, ज्यादा स्ट्रॉन्ग महक वाला परफ्यूम लेने से बचें आदि।