सभी व्यवस्थाओ के साथ भिलाई 3 में 15 से 18 वर्ष आयु के छात्र छात्राओं को टीकाकरण...

सभी व्यवस्थाओ के साथ भिलाई 3 में 15 से 18 वर्ष आयु के छात्र छात्राओं को टीकाकरण...
  - लघु फिल्म बनाने वालों को मिलेगा 5000 दक्षिणापथ, रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए व्यापारी से लेकर कलाकार और आम नागरिकों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता सोमवार से आरंभ होगा। इसमें विजेता को नगद, ट्राफी व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि निगम क्षेत्र को प्लास्टीक फ्री करने लिए वे प्लास्टिक के केन्द्र बिन्दु बाजार से स्पर्धा की शुरूआत कर रहे है। अलग-अलग बाजार में व्यापारियों को दुकान में प्लास्टिक के प्रतिबंधित थैले में सामान नहीं देने का बोर्ड लगाना होगा। साथ ही प्रत्येक दुकान में डस्टबीन रखना होगा। जिस क्षेत्र की दुकाने सबसे ज्यादा नियम का पालन करेगी उस व्यापारी संघ को निगम पुरस्कृत करेगा। आयुक्त ने कहा निगम हर वर्ग के लिए प्रतियोगिता रखा गया है। इसका उद्देश्य एक ही है कि शहर को स्वच्छ बनाने में आम लोगों को जागरूक कराना। लघु फिल्म में ईनाम 5 हजार लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता 10 फरवरी को होगा। सबसे अच्छा फिल्म निर्माता को 5000 नगद पुरस्कार दिया जाएगा। निर्माता को स्वच्छता विषय को लेकर लघु फिल्म निर्माण कर प्रदर्शन करना होगा। दीवार पर दिखेगी कलाकृति स्वच्छता को लेकर निगम क्षेत्र के 10 दीवार में चित्रकला प्रतियोगिता कराया जा रहा है। चित्रकार को पेंटब्रश से बेहतर तस्वीर बनानी होगी। चयन समिति में शामिल सद्स्य प्रथम 3 पेंटिग का चयन करेंगे। इसके आधार पर विजेता को क्रमशः पांच व तीन हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। दीवार पर चित्रकार को 6 बाइ 6 में आइल पंेट से तस्वीर बनानी होगी। कबाड़ से कला ऐसे सामान से कलाकृति बनाकर आप 3000 जीत सकते है जिसका उपयोग कबाड़ के रूप में होता है। कबाड़ से बनाए कलाकृति का प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा। साथ उसकी बिक्री भी की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ पेंटिग से होगा कैलेण्डर प्रकाशन आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि जितने भी स्पर्धा होंगे उसके फोटोग्राफ को कैलेण्डर का स्वरूप दिया जाएगा। पेंटिग, रैली, कबाड़ से तैयार कलाकृति को माह वार चयन कर प्रिंट तैयार कर संपूर्ण रिसाली निगम क्षेत्र में वितरण कराया जाएगा। निगम का यह कैलेण्डर 2022-23 का होगा। महिला स्वसहायता समूह भी होगी शामिल संपूर्ण रिसाली क्षेत्र में जागरूकता महाअभियान के तहत कराए जाने वाले इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की स्वसहायता समूह की सद्स्य भी शामिल होंगी। वे अपने-अपने वार्ड में न केवल रंगोली, ड्राइंग व निबंध प्रतियोगिता कराऐंगी, बल्कि लोगो को जागरूक करने के लिए रैली भी निकालेगी। घर-घर जाकर लोगों को गीला व सूखा कचरा पृथक-पृथक रखने प्रेरित भी करेंगी। बेहतर कार्य और जागरूक करने वाली समूह को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए उपअभियंता उमयंती ठाकुर व मिशन मैनेजर आयरा बघेल ने शुक्रवार को महिला स्वसहायता समूह की बैठक ली।