मंत्री रविन्द्र चौबे के क्षेत्र देवकर में उप चुनाव में कांग्रेस की जीत, भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन लिया वापस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न...

मंत्री रविन्द्र चौबे के क्षेत्र देवकर में उप चुनाव में कांग्रेस की जीत, भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन लिया वापस, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न...
अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोमवार बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। 6 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र में हुआ है। सिकिलमा निवासी सी कमल खलखो की बारात सोमवार सुबह नानदमाली गांव गई थी। दूल्हा किसी कार में सवार होकर गया था। बाराती बस से नादनमाली गांव गए थे। बस में महिलाएं और बच्चे भी थे। पता चला है कि विदाई के बाद सभी रात को 10 से 11 के बीच लौट रहे थे। उसी दौरान अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाईवे 43 में लालमाटी गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही एक बच्चे और 16 साल की लड़की की मौत हो गई थी कई लोग घायल हो गए थे। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। तब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।