पाक पीएम इमरान खान का कोरोना टेस्ट नतीजा निगेटव, मिली राहत

पाक पीएम इमरान खान का कोरोना टेस्ट नतीजा निगेटव, मिली राहत

दक्षिणापथ, सेलूद। पाटन विकासखंड के सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड़ प्रदेश सचिव पर मनोनीत हुए साथ ही सेलूद अंचल के अन्य सरपंचो को प्रदेश स्तर पर स्थान मिला।बता दे की मगलवार को प्रदेश के राजधानी रायपुर स्थित चंद्राकर छात्रावास में प्रदेश सरपंच संघ के संगठन का चुनाव का अयोजन किया गया। जिमसे पूरे प्रदेश भर ने सरपंचों का आगमन हुआ। आयोजन में रायपुर के गोडी गांव के सरपंच गोपाल दिवर को प्रदेश सरपंच संघ का अध्यक्ष बनाया गया। वही विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत महकाखुर्द के सरपंच व ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड़ को प्रदेश सरपंच संघ छत्तीसगढ़ का सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही नीलेश गनीर सरपंच गोंडपेंड्री को संघ में प्रदेश उपाध्यक्ष व पाटन ब्लॉक का कोषाध्यक्ष बनाया गया। चुंकट्टा सरपंच भूषण सोनवानी व तेलीगुंडरा सरपंच मनीष पटेल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया। मुड़पार सरपंच किशन भारती को सरपंच मुड़पार को प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनित किया गया। इसके अलावा भी अन्य पदों पर पाटन विकासखंड के सरपंचो को प्रदेश स्तर पर स्थान मिला। मनोनयन प्रकिया सर्वसम्मति से किया गया। आयोजन में मनोनयन के बाद सरपंच संघ के नव पदाधिकारियों द्वारा हार पुष्पमाला, गुलाल लगाकर स्वागत अभिनंदन करते हुए बधाई प्रेषित किये। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन सुरेंद्र गायकवाड़ ने किया।