दक्षिणापथ, दुर्ग। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्ग दर्शन मे 22 मार्च से दुर्ग नगर निगम के 60 वार्डों में ऐसे व्यक्ति जिन्हें दोनो आंखो से 3 मीटर की दूर से दिखाई नही देता है। उन्हें अभियान के तहत नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक ने दुर्ग नगर निगम के सभी मितानिन प्रशिक्षक को प्रशिक्षण दिया गया। मितानिन प्रशिक्षक अपने क्षेत्र में कार्यरत मितानिन को घर-घर दस्तक देकर जिनकी उम्र 45 वर्ष से उपर हो जिनको दोनो आंख में किन्ही कारणो से दिखाई नही देता हो ऐसे मरीजों को मितानिन द्वारा पंजीयन किया जावेगा।
जिन्हे नेत्र सहायक अधिकारियो द्वारा जांच कर मोतियाबिंद के मरीजो की सूची तैयार कर जिला चिकित्सालय दुर्ग एवं सिविल अस्पताल सुपेला में आपरेशन किया जावेगा।
उक्त मरीजो की सूची में संख्या के आधार पर जिले के चिकित्सालय दुर्ग के डॉ बी.आर. कोसरिया, डॉ संगीता भाटिया, डॉ अल्पना अग्रवाल, एवं सिविल अस्पताल सुपेला में डॉ. बीएन वाहने एवं ओटी स्टाफ के सहयोग से कार्य योजना तैयार कर मोतियाबिंद आपरेशन किया जावेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आम जनता से अपील है कि सर्वे कार्य में सहायोग प्रदान करे जिससे नगर निगम क्षेत्र दुर्ग को मोतियाबिंद मुक्त किया जा सके।
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है। सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।