गार्डन में शॉट्स पहनकर पहुंची रितिका बडियानी, एअरलिफ्ट में आ चुकी हैं नजर

गार्डन में शॉट्स पहनकर पहुंची रितिका बडियानी, एअरलिफ्ट में आ चुकी हैं नजर

दक्षिणापथ, नगरी। नए कृषि कानून पर सिहावा विधानसभा के भाजपाइयों पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, पूर्व महामंत्री नागेन्द्र शुक्ला, जिला भाजपा मंत्री राजेन्द्र गोलछा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामदयाल साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, भाजपा मंडल नगरी महामंत्री द्वय रामगोपाल साहू, हृदय साहू, जनपद सदस्य शैलेन्द्र साहू, भाजपा मंडल बेलरगांव अध्यक्ष अकबर कश्यप, भाजपा मंडल बेलरगांव महामंत्री मनोहर दास मानिकपुरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों के हित में यह कृषि बिल ले कर आई है। इसकी मदद से अब किसान कहीं पर भी अपनी फसल बेच सकता है। विधेयकों को लेकर कांग्रेस पार्टी का विरोध सिवाय राजनीति के कुछ नहीं हैं। कांग्रेस विधेयकों का विरोध कर किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है और बिचौलियों के साथ किसानों की कमाई को बीच में लूटने वालों का साथ दे रहीं है। किसानों से आग्रह है कि वे इस भ्रम में ना पड़े और सतर्क रहें।

भाजपाइयों ने कहा कि ये तीनों विधेयक बहुत दूरदृष्टि रखते हैं और कृषि में निवेश को बढ़ाने में ये तीनों बिल बहुत महत्वपूर्ण और लाभकारी हैं तथा किसानों के उत्पाद का दाम बहुत तीव्र गति से आगे बढ़ाने वाले साबित होंगे। तीनों विधेयक बहुत ही क्रांतिकारी हैं और जमीनी स्तर पर परिवर्तन लाने वाले हैं। भाजपाइयों ने आगे कहा कि केन्द्र सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के माध्यम से उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकारी खरीद भी पहले की तरह जारी रहेगी, कोई भी व्यक्ति अपना उत्पाद जहां चाहे वहां बेच सकता है। केन्द्र की मोदी सरकार ने किसानों के लिए जितना 6 वर्षों में किया है उतना पहले कभी नहीं किया गया। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों को अपनी उपज कहीं पर भी किसी को भी बेचने की आजादी देना ऐतिहासिक कदम है। भारत का किसान खुलकर खेती करेगा। जहां ज्यादा पैसा मिलेगा, वहां बेचेगा। किसी बिचौलिए का मोहताज नहीं रहेगा।
भाजपाइयों ने अंत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार किसान वर्ग के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल में 2000 - 2000 रू. तीन किश्त में कुल 6000 रू दिए जा रहे हैं। यह राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे भेजा जाता हैं।
केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की बात करें तो देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ाया है। मोदी सरकार के स्वच्छता अभियान ने देश में जन आंदोलन छेड़ दिया इसी के प्रतिफल आज घर - घर में शौचालयों का निर्माण करवाया गया। माताओं-बहनों को चूल्हे के धुएं से निजात दिलाने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत करोड़ो परिवारों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर, चूल्हा का वितरण किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हितग्राहियों को पक्का आवास बना कर दिया जा रहा। पक्का आवास ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए एक सपना ही था जिसको आज मोदी जी ने पक्का आवास उपलब्ध करा उनका सपना साकार किया है। मुस्लिम महिलाओं को डर और भय की जिंदगी से मुक्ति दिलाने तथा उन्हें अन्य बेटियों के समान जीवन जीने के अधिकार देने हेतु केन्द्र सरकार ने तीन तलाक से जुड़े कानून को लागू किया। वैश्विक कोरोना महामारी के संकटकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। जिसके तहत सभी वर्गों को मदद दी गई है।