दिवाली के दौरान इन ट्रिक्स से करें घर की सफाई, चमक उठेगा

दिवाली के दौरान इन ट्रिक्स से करें घर की सफाई, चमक उठेगा
बेमेतरा। बेमेतरा जिले अंतर्गत महिला स्व सहायता समूहों द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण लॉक डाउन की स्थिति में महिला स्व.सहायता समूहों के आय में हो रही है वृद्धि जिला बेमेतरा कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल के निर्देशानुसार जिले में कुल 138 स्व-सहायता समूहों द्वारा मास्क निर्माण का कार्य किया जा रहा है तथा सभी सरकारी संस्थाओं में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित मास्क एवं अन्य सामग्री की खरीदी हेतु निर्देष दिये है जिससे लॉक डाउन की स्थिति में महिलाओं स्व सहायता समूहों की आय में वृद्धि एवं रोजगार सृजन होए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती रीता यादव से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलें में महिला स्व सहायता समूहों द्वारा 1 लेयर, 2 लेयर, 3 लेयर, नान वोवेन फेब्रिक एवं काटन मास्क का निर्माण किया जा रहा है। जिसका दर 12 एवं 15 रू प्रति मास्क निर्धारित किया गया है। जिलें में ग्राम बीजाभाट में नान वोवेन फेब्रिक मास्क, यूवी अल्ट्रा साउंड, स्टरलाइण्ड कर 15 रू की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। महिलाओं द्वारा निर्मित मास्क की बिक्री चिकित्सालय, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत एवं सभी सरकारी कार्यालय में की जा रही है। जिसे महिला स्वसहायता समूहों की आय में वृद्धि हो रही है। महिला समूहों द्वारा उत्पादित फिनाईलए साबुनों, पेन, पेन्सिल एवं अन्य उत्पादों की ंिबक्री आवश्यकतानुसार सभी शासकीय कार्यालयों से आर्डर प्राप्त करती जा रही हैं। जिलें में वर्तमान में महिला समूहों की उत्पादों की बिक्री हेतु एक बिहान बाजार खुलवाया गया है। 09 महिला स्वसहायता समूहों को आदिवासी छात्रावास में सामान सप्लाई हेतु लगाया गया है।