- एमआईसी सदस्य व समस्त पार्षदगणों ने महापौर को फोन कर दी बधाई एवं मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त दक्षिणापथ, दुर्ग। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गुरुवार को एक अहम निर्णय लेते हुए महापौर, सभापति व पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों के मानदेय को दुगना करने की घोषणा की गई है।घोषणा सुनते ही नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह निर्णय जनप्रतिनिधियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है जिनके इस निर्णय से जनप्रतिनिधियों में नए उत्साह का संचार होगा और वे पूरे उत्साह के साथ विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा के बाद दुर्ग नगर निगम में खुशी का माहौल निर्मित हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया एवं विधायक अरुण वोरा का आभार व्यक्त किया साथ ही निगम परिसर में आतिशबाजी कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय पर उनका आभार मानते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। इस घोषणा पर समस्त एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगणों ने महापौर धीरज बाकलीवाल को फोन कर दी बधाई एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके अब्दुल गनी, सजय कोहले,हमीद खोखर,भोला महोविया,पार्षद ज्ञानदास बंजारे,एडरमेंन कृष्ण देवांगन, कुलेश्वर साहू, पोषण साहू,गुड्डू यादव के अलावा बड़ी संख्या में निगम के पार्षद उपस्थित रहे।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को बहुत बहुत धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूँ आज उन्होंने महापौर,,सभापति, पार्षदों के मानदेय को दुगना की है।उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व और महापौर परिसर के अध्यक्ष एव महापौर एजाज ढेबर के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर पार्षदों के मानदेय बढ़ाने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री द्वारा जल्द मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया था। उसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने आज महापौर,सभापति, पार्षदों की मानदेय बढ़ाकर बेहतर सौगात दी गई। जिससे सारे पार्षदों में खुशी की लहर है।
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है। सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।