भारत के बाहर भी आईपीएल खेलने को तैयार हैं कैटिच

भारत के बाहर भी आईपीएल खेलने को तैयार हैं कैटिच

दक्षिणापथ, दुर्ग। संतराबाड़ी में गुरुवार की रात एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के कमरे से एक सोसायडल नोट भी मिला है। जिसमें उसने जिंदगी से परेशान होने का जिक्र किया है, लेकिन फिलहाल युवती द्वारा फांसी लगाने का वास्तविक कारण स्पष्ट नही हो पाया है। मोहन नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती रोशनी पांडेय 24 वर्ष पिता राजेश पांडेय वार्ड क्रं.-26 संतराबाड़ी की निवासी थी। उसने गुरुवार की रात करीब साढ़े 8 बजे के आसपास फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों द्वारा रोशनी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मोहन नगर पुलिस की टीम मृतका रोशनी पांडेय के घर पहुंची थी। जांच पड़ताल में मृतका के कमरे से पुलिस को एक सोसायडल नोट भी मिला है। जिसमें मृतका ने जिंदगी से परेशान होने का जिक्र करते हुए स्वेच्छा से खुदकुशी करने की बात लिखी है। साथ ही घटना के लिए किसी को परेशान नहीं करने का उल्लेख भी किया गया है। इस संबंध में मोहन नगर पुलिस थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि मृतका के कमरे से एक सोसायडल नोट मिला है, लेकिन सोसायडल नोट के आधार पर खुदकुशी का वास्तविक कारण स्पष्ट नही हो पा रहा है। घटना को लेकर मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मामले में कुछ स्पष्ट रुप से कहा जा सकता है।