हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा आवेदन भरने 20 अक्टूबर तक अंतिम अवसर

हाईस्कूल और हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा आवेदन भरने 20 अक्टूबर तक अंतिम अवसर
दक्षिणापथ,खैरागढ । खैरागढ़ में गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छ.ग.प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम खैरागढ़ के दौरे पर रहे, सायं 4.00 बजे खैरागढ़ पहुंचकर उन्होंने श्री राम मंदिर भवन में खैरागढ़ शहर एवं ग्रामीण के 102 बूथ के बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं, जोन अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, जिला एवं ब्लाक पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित किया। भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि एक तरफ भाजपा का दुष्प्रचार है, 15 वर्ष की नाकामी है, रमन सिंह का किसान विरोधी, मजदूर विरोधी और किसानों को झूठ बोलकर वोंट लेने वाला चेहरा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार की साढ़े तीन साल की उपलब्धि है, भूपेश बघेल ने कहा कि घर-घर जाकर किसानों के धान का समर्थन मूल्य, राजीव गांधी न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि योजना, राजीव मितान युवा क्लब का गठन, कर्मचारियों की पेंशन बहाली जैसी योजनाओं, कार्यों को मतदाताओं तक पहुंचाये, सरकार बनने के बाद तीन उप चुनाव हुये, तीनों में कांग्रेस को जनता ने जनादेश दिया, खैरागढ़ उपचुनाव में भी 12 अप्रैल को जनादेश प्राप्त होगा। इस अवसर पर खैरागढ़ की जनता से अपील करता हूँ कि भूपेश सरकार को विकास के लिए अवसर प्रदान करें, इस क्षेत्र के विकास के लिए जो सपने स्व.देवव्रत देखते थे, उसे पूरा किया जायेगा।सम्मेलन को छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया ने भी संबोधित किया, पुनिया जी ने कहा कि छ.ग. के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमने छत्तीसगढ़ से अलोकप्रिय सरकार को हटाकर कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनाई, भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश में प्रसिद्ध हो रहा है, छत्तीसगढ़ सरकार गौ माता की सेवा गोठान के माध्यम से कर रही है, वहीं रामवन गमन पथ जैसी योजनाओं के द्वारा भगवान राम के आदर्शों पर चलने का भी काम रही है, महात्मा गांधी के सपनों को भी साकार करने का काम सरकार कर रही है, खैरागढ़ के कार्यकर्ताओं से विशेष कर बूथ के अध्यक्षों से अपील करता हूँ कि चुनाव के दिन की लड़ाई उनके ही दम पर पार्टी लड़ती है, प्रत्येक बूथ पर हमको लीड मिले, इसका प्रयास करना है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोहन मरकाम ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद हुए तीन उपचुनाव, सभी नगर निगम चुनाव, सभी नगर पंचायत, नगर पालिका, त्रिस्तरीय चुनाव को कांग्रेस ने जीते, यह सभी चुनाव कार्यकर्ताओं के बल पर जीते गये, खैरागढ़ चुनाव भी हम कार्यकर्ताओं के बल पर जीतेंगे। मोहन मरकाम ने कहा कि जिन विधायकों, पूर्व विधायकों की ड्यूटी लगाई गई है, वे स्थानीय पदाधिकारियों को साथ लेकर कार्य करें और सरकार की योजनाओं को मतदाताओं तक पहुंचाये।कार्यक्रम को पूर्व विधायक गिरधर जंघेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ओजस्वी वक्ता साधना भारती, कमलेश्वर, दिलीप लहरिया, धीरेन्द्र शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में स्वागत भाषण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी ने दिया और संचालन जिला महामंत्री सुनीलकांत पाण्डेय ने किया और आभार प्रदर्शन प्रत्याशी खैरागढ़ यशोदा वर्मा ने किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में अपूर्व उत्साह दिखा, हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।खैरागढ़ के साथ ही छुईखदान ब्लाक में भी मुख्यमंत्री, पुनिया जी एवं मरकाम की सभा हुई। ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुईखदान एवं गंडाई से आये 187 बूथों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।मुख्यमंत्री ने खैरागढ में प्रेसवर्ता की, जिसमें कांग्रेस द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव हेतु घोषणा पत्र जारी किया गया, जिसमें 29 बिन्दु हैं, प्रमुख रूप से कांग्रेस विधायक निर्वाचित होने के 24 घंटे के अंदर जिला घोषित किया जायेगा, जिसका नाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडई रखा जायेगा। कार्यक्रम में मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री अमरजीत सिंह भगत, मंत्री शिव डहरिया, मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नीतिन त्रिवेदी, पर्यटन मंडलअध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, प्रवक्ता आर.पी.सिंह, प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर सभी छत्तीसगढ़ के समस्त विधायक, समस्त ब्लाक अध्यक्ष, राजनांदगांव के कांग्रेसी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।