पाटन। छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव भाजपा भारी मतों से जीतेगी। क्योंकि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल मात्र 870 मतों से हारे थे। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर था। इस बार संघठन ने पुनः कोमल जंघेल को टिकिट दिया है। जो जनता के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए भारी अंतर से चुनाव जीतेंगे। श्री वर्मा ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और सरकार सरकारी तन्त्रो का दुरुपयोग करने की पूरी कोशिश करेगी। आज पूरे देश में सिर्फ छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। संम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल असम और गोवा में एकतरफा जनता जनार्दन के उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है जिसका अच्छा सन्देश खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव पर जाएगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते भाजपा ने उत्तर प्रदेश ,उत्तरांचल, गोवा और असम में सरकार बनाई और इस मिथक कि उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल में कभी भी किसी राजनैतिक पार्टी ने लगातार दो बार सरकार नही बना पाई थी को भी तोड़ते हुए इतिहास रचा है। खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा ने एक जुझारू और कर्मठ व्यकितत्व वाले पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता कोमल जंघेल पर भरोसा जताया है जिस पर वह पूरी तरह खरा उतरंगे। छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश मे जनता जनार्दन ने भाजपा पर भरोसा जताया है। क्योंकि उन्हें यह मालूम है कि मोदी है तो सब मुमकिन है। श्री वर्मा ने कहा कि मैं खुद चुनाव प्रचार कर रहा हूँ।खैरागढ़ विधानसभा में कुल 291 बूथ है ,भारतीय जनता पार्टी पूरे विधानसभा को 5 मंडलो में बांटा है ।खैरागढ़ शहर ,खैरागढ़ ग्रामीण, गंडई छुईखदान और साल्हेवारा मंडलो में बांटा है। विधानसभा में कुल मतदाता लगभग दो लाख ग्यारह हजार है ।12 अप्रैल को मतदान होगा।
खैरागढ़ मंडल का प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं सहप्रभारी रायपुर के वरिष्ठ नेता केदार गुप्ता को बनाया गया है। बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में हम सभी चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। हमे पूरा विश्वास है कि मतदाता परिवर्तन करेंगे।
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है। सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।