न्यायाधीशगणों द्वारा शासकीय स्कूलों के बच्चों को बाल मजदूरी पर रोक, पढ़ाई का अधिकार एवं अन्य कानूनों की जानकारियां दी

न्यायाधीशगणों द्वारा शासकीय स्कूलों के बच्चों को बाल मजदूरी पर रोक, पढ़ाई का अधिकार एवं अन्य कानूनों की जानकारियां दी
-319 नोडल अधिकारी दिये गये गौठानों में जाकर यहां की रिपोर्टिंग सौंपेगे, समीक्षा होगी 12 से 14 अप्रैल के बीच दक्षिणापथ, दुर्ग। गौठान के संचालन की स्थिति की समीक्षा करने जिला प्रशासन ने 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को गौठान पहुंच कार्यक्रम रखा है। इसमें 319 नोडल अधिकारी एक गौठान की समीक्षा करेंगे और इसके बारे में अपनी रिपोर्ट निर्धारित फार्मेट में जमा करेंगे। इस पर 12 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच चर्चा होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि गौठानों के क्रियाकलाप की जमीनी जानकारी पर बेहतर फीडबैक लेने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इसकी मानिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है। इन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि गौठान की वस्तुस्थिति की जानकारी प्रदान करें। इसमें गौठान में हो रहे नवाचारों की भी जानकारी दें, यदि किसी तरह की कमी हो तो इसे भी प्रकाश में लायें ताकि इसे ठीक करने की दिशा में काम किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसमें पहली जानकारी गौठानों की मूलभूत जानकारी से संबंधित होगी। जिसमें अधोसंरचना संबंधी जानकारी अधिकारी देंगे। दूसरी जानकारी गौठान में चल रही आजीविकामूलक गतिविधियों से संबंधित होंगी। तीसरी जानकारी इन गतिविधियों से लाइवलीहुड में आये परिवर्तन के संबंध में होगी। चौथी जानकारी पशुओं से संबंधित होगी, इसमें वैक्सीनेशन, पैरादान, टैगिंग जैसे डिटेल शामिल होंगे। गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी भी होगी। नोडल अधिकारी गौठान की बेहतरी के संबंध में स्वसहायता समूहों एवं गौठान के सदस्यों से चर्चा भी करेंगे। गौठान से संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण भी किया जाएगा।