इस साल एशिया की वृद्धि दर शून्य रह सकती है: आईएमएफ

इस साल एशिया की वृद्धि दर शून्य रह सकती है: आईएमएफ
-कोरोना की वजह से केवल पूजा अर्चना दक्षिणापथ, रिसाली। शिल्प के गुरू भगवान विश्वकर्मा की अराधना गुरूवार को रिसाली नगर पालिक निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने किया। श्याम नगर स्थित कार्यालय में विश्वकर्मा प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। मुख्य यजमान के रूप में उपअभियंता उमयन्ती ठाकुर, प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा व स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार उपस्थित थे। अपर कलेक्टर व निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू व कार्यपालन अभियंता आर. के. साहू की उपस्थिति में रिसाली शीतला मंदिर के पुरोहित ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजा अर्चना दोपहर 12 बजे शुरू किया। इस अवसर पर निगम के कर्मशाला में रखे उपकरण यंत्र औजार व वाहनों की पूजा की। परिसर में आयोजित अध्यात्मिक कार्यक्रम में उप अभियंता हिमांशु कावड़े, हरचरण सिंह अरोरा, देवेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे। कोरोना की वजह से समारोह नहीं रिसाली नगर पालिक निगम के स्वतंत्र रूप से गठन होने के बाद यह पहला विश्वकर्मा जयंती था। कोरोना काल की वजह से आयोजन को सादगी तरीके से मनाया गया। पूजा स्थल पर अधिकारी कर्मचारी मास्क का उपयोग किए थे। देर शाम प्रतिमा का विसर्जन किया गया।