15 दिन में जांच रिपोर्ट नहीं दिए तो सभी जांच अधिकारियों के खिलाफ होगा सत्याग्रह: रिकेश

15 दिन में जांच रिपोर्ट नहीं दिए तो सभी जांच अधिकारियों के खिलाफ होगा सत्याग्रह: रिकेश
दक्षिणापथ, दुर्ग । दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जब से भूपेश बघेल की सरकार आयी है तब से यहां की किसान, मजदूर, सभी वर्गों के लोग एवं आम नागरिक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। ये राज्य की किसान मजदूर हितैषी सरकार है। जबकि केंद्र की सरकार जब से सत्ता में आयी है किसान विरोधी काम कर रहे हैं, आम नागरिक परेशान हैं। पेट्रोल डीजल एवं अन्य खाद्य सामग्री दिनोंदिन महंगी होते जा रही हैं।उन्होंने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार करने आए भाजपा सरकार की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल बोल रहे हैं कि भूपेश सरकार 25 सौ रू धान खरीदीं मूल्य दे रहे हैं इससे छत्तीसगढ़ बर्बाद हो जाएगा। दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल ने कहा की खैरागढ़ उपचुनाव भाजपा हार रही है इसलिए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कुछ भी बयान दे रहे हैं। इससे समझ आता है कि केंद्र कि मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है। दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल का महाराजा चौक दुर्ग में पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, संदीप वोरा, महिला अध्यक्ष कन्या ढीमर,पी बी सक्सेना, दक्षिण ब्लॉक प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र वर्मा, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, जगमोहन ढीमर, बंटी नवरंग, देवेंद्र मारकंडे,अनुप वर्मा, पार्षद प्रकाश जोशी,विमल यादव,विजय चंद्राकर, मीना पाल, मधुकेश तिवारी, प्रकाश गिते, सुमित सोनेकर, एनी पिटर, निंद्रा जाल, रोहित जाल,निरूपमा सिंग, बिंदु राजपूत,आर एन सेनापति, निकिता मिलिंद ,जुगमत बारिक, प्रियंका मोडघरें,अब्दुल वाहिद चौहान, प्रीति साहू, डॉ. शिल्पी समंदर, रोहन नायक, वेद प्रकाश साहू, राकेश साहू, कमलेश नागरची, निशांत गोडबोले, सतीश पांडे, धर्मेंद्र महानंद एवं सभी कांग्रेसजन इस पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित थे।