भावुक पल: रिटायरमेंट पर डीजीपी ने पहनी राजीव गांधी हत्याकांड वाली खून के धब्बों से सनी कैप

भावुक पल: रिटायरमेंट पर डीजीपी ने पहनी राजीव गांधी हत्याकांड वाली खून के धब्बों से सनी कैप

दक्षिणापथ. दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में सिंचाई के लिए लगे मोटर पंपसेट की चोरी की लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन चोर मोटर पंप गायब कर देते हैं। इसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई किसान रतजगा कर रहे हैं। दिन प्रतिदिन चोरी की बढ़ती घटनाओं से किसानों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम कुथरेल के ब्रम्हानंद चन्द्राकर के खेत पर लगे बोर्ड एवं केबल वायर व बिजली के पैनल बोर्ड को गुरुवार के रात्रि अज्ञात चोरों ने निकाल लिया। चन्द्राकर जी ने बताया कि कुछ समय पहले भी इसी तरह की की चोरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इससे 20 से 30 हजार का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पुलिस इन अज्ञात चोर तक नहीं पहुंच पा रही है। बड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। किसानों ने मांग की है कि जल्द पुलिस अज्ञात चोरों को ढूंढ निकाले। अब फसल लगाने का समय चल रहा है ऐसे में किसानों के लिए पंप का होना जरूरी है। इसी समय पंप का अधिक जरूरत पड़ता है।

ग्राम कुथरेल में ही बीते गर्मी के मौसम में भी चोरों द्वारा कृषि कार्य बंद होने के फायदा उठाते हुए कृषक हरप्रसाद चन्द्राकर, लोकेश चन्द्राकर, रोशन चन्द्राकर सहित आसपास के किसानों के पंप से बोर्ड एवं केबल वायर व बिजली के पैनल बोर्ड को उखाड़ कर ले गए थे। आसपास गांव के किसानों ने भी इस प्रकार की समस्याओं से परेशानी जाहिर की है। साथ ही पुलिस से मशीन चोरों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

किसानों को दोहरी मार
इस तरह किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। इससे क्षेत्र के किसान दहशत में हैं, वे देर रात खेतों की ओर जा रहे हैं। पीडि़त किसानों को आनन-फानन में फसल में सिंचाई के लिए नई मशीन खरीदनी पड़ रही है। पीडि़तों ने शासन-प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग रखी है।

खेतों में लगे बिजली सामान पर नजर
कुछ माह पूर्व कुथरेल के तीन अन्य किसान लोकेश चन्द्राकर व रोशन चन्द्राकर, हरप्रसाद चन्द्राकर के खेतों पर लगे बोर्ड व केबल वायर को चोरी कर ली गई थी। वहीं करीब तीन माह पहले ग्राम अछोटी, भरदा व चिंगरी में किसानों के खेतों से विद्युत तार की चोरी की गई थी। इसके अलावा अंडा, मतवारी सहित अन्य गांवों में भी केबल की चोरी की घटना हो चुकी है।