विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम सुरुजपुरा में शामिल हुए विजय बघेल

विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम सुरुजपुरा में शामिल हुए विजय बघेल
  - जिला बनाने वाली कांग्रेस का डिस्प्ले बोर्ड लोगो के बीच रहा खासा चर्चा दक्षिणापथ, गंडई ( देवेन्द्र पटेल ) । खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में प्रचार प्रसार आज शाम 5:30 बजे बन्द हो गई है। कांटे की टक्कर वाली इस उप चुनाव में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 12 को मतदान होगा फिर 16 को परिणाम आएगा। दोनो राष्ट्रीय दल के प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस की पूरी कमान जहाँ सीएम भुपेश बघेल ने थामी थी वही भाजपा के स्थानीय के साथ ही केंद्रीय नेताओं ने जमकर पसीना बहाये हैं। कांग्रेस ने जहाँ खैरागढ़. छुईखदान. गंडई को जिला बनाने की घोषणा पत्र में शामिल कर मास्टर स्ट्रोक लगाकर चुनाव प्रचार में खलबली मचाई है वही भाजपा के दमदार व्यक्तित्व वाले प्रत्याशी कोमल जंघेल भी चुनाव में भारी पड़ रहा है। गंडई में चुनाव प्रचार में कांग्रेस द्वारा लगाई गई स्क्रीन बोर्ड चर्चा का विषय रहा है । बोर्ड में जिला बनाने काउंन डाउन शेष समय की गिनती चल रही है। खैरागढ़ विधानसभा मे कुल 365 मतदान केंद्रो पर मतदान होना है ।सोमवार तक सभी मतदान केंद्रो मे चुनाव अधिकारी दल- बल के साथ पहुंच जायेगी। सभी राजनीतिक पाटीयों के कार्यकर्ता भी अपने-अपने बुथों पर तैनात हो रहे हैं। खैरागढ़ विधानसभा उप चुनाव कांटे की टक्कर में कहा नहीं जा सकता की कौन बाजीगर होगा। इन सभी प्रत्याशी यो के भाग्य का फैसला 16 को ही होगा।