ग्राहकों के पैसे नहीं लौटाएंगी एयरलाइंस

ग्राहकों के पैसे नहीं लौटाएंगी एयरलाइंस
दक्षिणापथ, दुर्ग। कोरोना नियंत्रण के लिए निगम कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन को शंकराचार्य हास्पिटल का नोडल अधिकारी बनाए जाने के कारण निगम का प्रशासनिक कामकाज ठप होने की शिकायत कांग्रेस पार्षदों ने की है। पार्षदों से शिकायत मिलने पर विधायक अरुण वोरा ने इस मामले में कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से विस्तार से चर्चा की। वोरा ने कहा कि निगम का कामकाज सुचारू रूप से चलने देने के लिए सभी जरूरी व्यवस्था होना चाहिए। किसी भी हालत में निगम का कामकाज प्रभावित न होने देने पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए। पार्षदों का कहना है कि निगम कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन को शंकराचार्य हास्पिटल का नोडल अधिकारी बनाने के बाद वे निगम कार्यालय में महज कुछ देर के लिए ही आते हैं। जनहित से संबंधित किसी भी कार्य के लिए फोन करने पर कमिश्नर का जवाब होता है कि वे शंकराचार्य हास्पिटल में हैं। बर्मन के दफ्तर में मौजूद न रहने के कारण नगर निगम के रूटीन काम प्रभावित हो रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि शहर में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। सेनिटाइटेशन का कार्य शहर के सभी वार्डों में जरूरी है। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड पेशेंट के घर से निकलने वाले कचरा सामग्री का प्रबंधन सावधानी से होना चाहिए, लेकिन यह काम सतर्कता से नहीं हो रहा है। साफ.-सफाई के कार्य अत्यावश्यक हैं। कचरा ट्राली टूट-फू ट चुके हैं जिनका मेंटेनेंस कराना जरूरी है। इसके अलावा अमृत मिशन के लिए पूरे शहर में खोदे गए गड्ढे से शहर की जनता परेशान है। शहर में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग करना आवश्यक है। कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारी के दफ्तर में मौजूद न रहने से रूटीन कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। वोरा ने पार्षदों की शिकायत सुनने के बाद इस मामले को लेकर कलेक्टर से कहा कि निगम कमिश्नर को नगर निगम के मूल दायित्वों का निर्वहन करना जरूरी है। अगर उनकी ड्यूटी नोडल अधिकारी के रूप में लगाना आवश्यक हैए तो नगर निगम में सभी कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें ताकि शहर में विकास कार्यों सहित रूटीन के काम प्रभावित न हों। कलेक्टर ने इस पर सहमति जताते हुए कहा है कि उचित व्यवस्था की जाएगी। शहर के विकास कार्य और रूटीन कामकाज पर असर नहीं पडऩे दिया जाएगा। दिन भर गायब रहते हैं स्वास्थ्य अधिकारी पार्षदों का कहना है कि नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता भी दिन भर नगर निगम से नदारद रहने के कारण सफाई कार्य की मॉनिटरिंग, सफाई या सेनिटाइजेशन के लिए आवश्यक सामग्री की सप्लाई, कचरा ट्राली की टूट फूट की मरम्मत न होने सहित कई अन्य रूटीन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हालत ये है कि होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड मरीजों के घर से निकले कचरे का कलेक्शन भी सतर्कता से नहीं हो पा रहा है। सफाई कार्य की मॉनिटरिंग नहीं हो रही है।