फर्जी दुकान और स्टॉक दिखाकर श्रीराम फायनेंस कंपनी को चुना लगाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दुकान और स्टॉक दिखाकर श्रीराम फायनेंस कंपनी को चुना लगाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
भोपाल । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने खरगोन हिंसा के मामले में किए गए ट्वीट के बाद मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिंह ने एफआईआर के बाद ट्वीटर एकांट से वीडियो डिलीट करने के मामले में सफाई दी और कहा, ट्वीट खरगोन का नहीं था, इसलिए डिलीट किया गया है। उन्होंने दंगे को प्रायोजित बताते हुए कहा, भाजपा और सरकार मेरे खिलाफ एक नहीं, एक लाख एफआईआर करा लें, तब भी डरने वाला नहीं हूं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्ता शर्मा ने सिंह पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि सुनियोजित साजिश के तहत किए गए ट्वीट के मामले में दिग्विजय सिंह जेल जाएंगे। दिग्विजय सिंह ने एक दिन पहले अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में कुछ लोग भगवा झंडा लिए हुए मस्जिद में चढ़कर उसे मीनार से लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सिंह ने लिखा, क्या तलवार-लाठी लेकर धार्मिक स्थल पर झंडा लगाना उचित है? क्या खरगोन प्रशासन ने लाठी-तलवार जैसे हथियार लेकर जुलूस निकालने की इजाजत दी थी। क्या ऐसे लोगों के घरों में भी बुलडोजर चलेगा। सिंह के फलोअर ने बताया कि पोस्ट किया गया वीडियो बिहार के मुजफ्फपुर का है। उसके बाद सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सिंह ने मंगलवार को वीडियो को अपने ट्वीटर एकाउंट से हटा दिया है। इसको लेकर सिंह ने बुधवार को सफाई दी है। उन्होंने कहा मेरे खिलाफ एक लाख एफआईआर हो जाएं, तो भी अफसोस नहीं है। मेरा जो ट्वीट था, उसमें भी प्रश्न पूछा था। यह तस्वीर खरगोन की नहीं थी, इसलिए मैंने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया। भाजपा मेरे खिलाफ नहीं, पूरे देश के खिलाफ एजेंडा चला रही है। उनकी इस सफाई के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, सिंह जेल जाएंगे। उन्होंने सुनियोजित साजिश के तहत गलत फोटो ट्वीट किया है। सोनिया गांधी ने माहौल खराब करने की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को दी है। खाकी पर गोली और रामसेवकाकें पर पथराव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।