पहले सर्विस रोड मेंटेनेंस में 7 लेबर लगे थे अब 30 लेबर लग गये

पहले सर्विस रोड मेंटेनेंस में 7 लेबर लगे थे अब 30 लेबर लग गये
दक्षिणापथ, राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव में बीजेपी की करारी हार हुई है। कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को 20 हजार से अधिक मतो हरा दिया है। इस जीत के साथ खैरागढ़-गंडई-छुईखदान का जिला बनने का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इस बात का वादा किया था कि अगर कांग्रेस ने जीत दर्ज की तो 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा कर दी जायेगी। कांग्रेस के इस वादे को ही खैरागढ़ में जीत का मास्टर स्ट्रोक माना गया। इससे पहले कांग्रेस ने आज मतगणना में शुरुआती चरणों से ही बढ़त लेनी शुरू कर दी। डाक मातपत्र में भी कांग्रेस आगे रही।