सुश्री हेमलता साहू बनी जनता कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

सुश्री हेमलता साहू बनी जनता कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
कांकेर । जिले के रावघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम आतुरबेड़ा में पति ने अज्ञात कारणों के चलते सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के बाद, पति के वियोग में पत्नी ने भी दोपहर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा कि प्रेम संबंध के बाद दोनों ने करीब एक माह पूर्व मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में विवाह किया था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आतुरबेड़ा निवासी रस्सु राम नुरेटी उम्र 25 वर्ष पिता शंकर लाल नुरेटी अपने ही गांव की एक युवती रसाय नुरेटी उम्र 22 वर्ष के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के परिवार भी शादी करने के लिए तैयार थे, लेकिन घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण शादी नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान करीब एक माह पूर्व 28 मार्च को अंतागढ़ में इन्होंने विवाह किया था।