ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका संध्या वर्मा हुई सम्मानित….

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका संध्या वर्मा हुई सम्मानित….
दक्षिणापथ, दुर्ग । केंद्रीय नागरिक उड्डन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार की रात करीब पौने 10 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पद्मनाभपुर दुर्ग निवासी दीपक दुबे के घर पहुंचे। वे यहां करीब आधे घंटे तक रुके। इस दौरान उन्होंने दीपक दुबे के पिता के स्वर्गवास पर परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। तत्पश्चात वे राजनांदगांव जिले के लिए रवाना हुए। इस दौरान श्री सिंधिया के साथ राजनांदगाव के सांसद संतोष पांडेय व पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी दुर्ग पहुंचे थे। राजनांदगांव प्रवास पर जाने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दीपक दुबे से उनके पारिवारिक संबंध हैं। इस वजह से वे मुलाकात करने एवं हालचाल जानने यहां आए हैं। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव जिले में केंद्र सरकार की आकांक्षी योजनाओं को लेकर वे दौरा करेंगे। मंगलवार को पुरा दिन वे राजनांदगाव में इन योजनाओं का अवलोकन करेगें और वर्तमान स्थिति का जायजा लेकर भविष्य मेंं जिले को उभारने वाली नई रणनीति तैयार करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री के आगमन के संबंध में दीपक दुबे ने बताया कि वे परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने आए थे। श्री दुबे ने कहा कि पारिवारिक संबंध राजनीतिक संबंध से उपर होते है। सिंधिया से हमारे पुराने संबंध रहे है। वे मेरी माता जी के स्वर्गवास पर भी आए थे। पिता के स्वर्गवास पर भी शोक संवेदना व्यक्त करने दुर्ग पहुंचे है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के आगमन का राजनीतिक अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के सदस्य दीपक दुबे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि केन्द्रीय मंत्री से पार्टी और दुर्ग शहर के राजनीति के संबंध मेंं उनकी कोई चर्चा नही हुई है। उनका यहां आगमन का उद्देश्य पारिवारिक था। यह हमारे परिवार के लिए गौरव का विषय है कि सिंधिया राजघराने के महाराजा हमारे घर आए थे। श्री सिंधिया के दुर्ग प्रवास के दौरान दीपक दुबे के घर में कांग्रेस के कई स्थानीय नेता नजर आए ,लेकिन सभी नेता सिंधिया से मुलाकात के संबंध में कुछ भी बोलने-बताने से बचते रहे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता एवं कांग्रेस नेता स्व. माधव राव सिंधिया से दीपक दुबे काफी पहले से जुड़े हुए थे। बहरहाल केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दुर्ग आगमन को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थी। यह अटकलें सीधे तौर पर कांग्रेस नेता दीपक दुबे से जुड़ा हआ था,लेकिन दोनो नेता राजनीति से जुड़े सवालों पर जवाब देने से बचते रहे । जिससे इन अटकलों पर स्वत: ही विराम लग गया। बावजूद दोनो नेताओं की राजनीतिक सवालों पर चुप्पी कई नए सवालों को जन्म दे रही है। दोनो नेताओं की यह मुलाकात क्या रंग लाएगी। यह भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है।