एडवरटाइजिंग एजेंसी से अधिकारियों की मिलीभगत, भिलाई निगम को लग रहा लाखों का चूना

एडवरटाइजिंग एजेंसी से अधिकारियों की मिलीभगत, भिलाई निगम को लग रहा लाखों का चूना
-वनाधिकार पट्टा वितरण एवं भू स्वामी हक के कार्य में लाएं तेजी कलेक्टर -सिंह ने ली राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक दक्षिणापथ, रायगढ़(सरोज श्रीवास)। कलेक्टर भीम सिंह ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय के सभी विवादित, अविवादित, प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के लिए पटवारियों को प्रतिदिन की निर्धारित लक्ष्य अनुसार कार्य करने एवं प्रतिदिन निराकृत प्रकरण का रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व प्रकरणों की तहसीलवार विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार के प्रकरण कोर्ट में पंजीकृत होने चाहिए। साथ ही राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व अधिकारियों को हितग्राहियों के नजूल पट्टों के नवीनीकरण करवाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने जिले में अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, बंटवारा, जैसे प्रकरणों की तहसीलवार जानकारी ली। प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसीलवार अभियान चलाकर लक्ष्य को पूरा करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को कहा कि लंबित प्रकरणों को समय-सीमा से बाहर होने से पूर्व ही निराकरण किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने नगरीय निकायों की शासकीय नजूल भूमि आबंटन की समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में नजूल भूमि व्यवस्थापन एवं राजीव गांधी आश्रय योजना अंतर्गत राजस्व अधिकारी पात्र हितग्राहियों को नजूल पट्टों का भूमि स्वामी हक प्रदान करने की दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने नजूल पट्टों के नवीनीकरण एवं फ्री होल्ड वाले प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि डायवर्सन पर जिले में बेहतर कार्य किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने आरबीसी 6-4 के अंतर्गत ओलावृष्टि व फसल क्षति, प्रकरण पर मुआवजा का वितरण की जानकारी ली। संबंधित अधिकारी द्वारा बताया कि प्रभावितों को मुआवजा वितरित कर दिया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने सड़क दुर्घटना, अज्ञात वाहन दुर्घटना से संबंधित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजीटल हस्ताक्षर सत्यापन की स्थिति की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनचौपाल एवं कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रदाय वन अधिकार पट्टे वितरण अद्यतन की जानकारी ली। वनअधिकार प्राप्त हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका प्रदाय करने के निर्देश दिए। धरमजयगढ़ ब्लाक में निवासरत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह को वनअधिकार पट्टा प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने खाद्य विभाग को ओबीसी राशन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राशन भण्डारण एवं वितरण नियत समय में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि गोठानों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसकी रिपोर्ट संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिए। जिससे गोठानों की समस्या का तत्काल निराकरण किया जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर आरए कुरूवंशी, एसडीएम धरमजयगढ़ संबित मिश्रा, सहायक कलेक्टर प्रतीक जैन सहित सभी एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।