गावस्कर भी हैं धोनी की सादगी से प्रभावित

गावस्कर भी हैं धोनी की सादगी से प्रभावित

दक्षिणापथ,पत्थलगांव कापू। कापू के ग्राम ग्राम ताल निवासी युवती एवं ग्राम गोड़ी निवासी युवक दोनों प्रेमी युगल कापू के ग्राम गोढ़ी में एक पेड़ की डाल पर एक ही फंदे से लटके मिले सूचना मिलते ही दोनों के परिवार वाले घटनास्थल पहुंच गए। इसके बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मिली जानकारी अनुसार मृतिका किरण यादव उम्र 16 वर्ष तथा मृतक लल्लन यादव उम्र 20 वर्ष के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों एक दूसरे से शादी करने वाले थे पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने मौत को गले लगा लिया यह अभी भी एक अबूझ पहेली बनी हुई है कापू पुलिस मामले को समझाने में लगी हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक कुछ दिन पूर्व लगभग हफ्ते भर से मृतिका के घर में था उसके बाद वह अपने गांव चला गया और कल मृतिका शाम को घर से निकली थी और आज सुबह दोनों की लाश गोढ़ी से कुछ दूर खेत (झोरखा खार) में महुआ के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सुबह जब महिलाएं 8:09 बजे दातुन तोड़ने गई थी तो दोनों का शव महुआ के पेड़ से लटकती मिली। कापू पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।