देवांगन महिला समाज ने मनाया तीज मिलन

देवांगन महिला समाज ने मनाया तीज मिलन
- कवर्धा भाजपा कार्यालय में कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी के अवसर पर साइबर विस्तारक प्रशिक्षण                                          दक्षिणापथ, कवर्धा । जिला भाजपा कार्यालय कबीरधाम में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया, जिसमे प्रमुख रूप से कवर्धा जिला भाजपा प्रभारी पूर्व सांसद लखन लाल साहू,सांसद सन्तोष पाण्डे, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह,विजय शर्मा प्रदेश भाजपा मंत्री, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिला भाजपा महामंत्री द्वय वीरेंद्र साहू,क्रांति गुप्ता,जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी,संतोष पटेल, देवकुमारी चंद्रवंशी, दुर्गेश ठाकुर प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक,बसन्त नामदेव जिला भाजपा सोशल मीडिया संयोजक,मधु तिवारी महिला मोर्चा अध्यक्ष, विजय लक्ष्मी महिला मोर्चा महामंत्री कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, भाजपा साईबर विस्तारक की एवं शक्ति केंद्र विस्तारक की उपस्थिति में कार्यशाला सम्प्पन हुआ। साँसन्द संतोष पांडे ने बताया कि पार्टी की नींव हमारी मतदाता हैं उसी पर अंततः लोकतंत्र रूपी मन्दिर का निर्माण हुआ है ,हमारा बूथ जितना मजबूत होगा,पार्टी और लोकतंत्र उतना सशक्त और सक्षम बनेगा। पूर्व सांसद लखन लाल साहू ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर जाने वाले साइबर विस्तारक को विस्तार पूर्वक उनकी जिम्मेदारी को बताया और कहा कि हम सब विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हम सबकी गिनती होती है जिसमें हम गौरवान्वित महसूस करते हैं, भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल की स्वच्छ छवि और अच्छी सोच विचार रखने वाली पार्टी हैं।प्रदेश भाजपा के पास मिशन 2023 का सबसे बड़ा लक्ष्य सामने हैं। अनिल सिंह जिलाध्यक्ष ने साइबर विस्तारको को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया बूथ स्तर पर बैठकर आपस में सहमती बना कर जिले के सभी शक्तिकेन्द्रों में जाने वाले भाजपा विस्तारक एवं साइबर विस्तारक को सम्पूर्ण जानकारी दी,कहा कि सभी विस्तारक भाजपा मिशन 2023 के लिए तैयार हो जाये और अपने अपने जवाब देही कार्य पर खरा उतरे और अपना बुथ सबसे मजबूत के लक्ष्य पर कार्य कर पार्टी को मजबूत करे। दुर्गेश ठाकुर प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक द्वारा कार्यशाला की विस्तृत जानकारी दी,जिसमे साइबर विस्तारक को बूथ स्तर पर कार्य करने की सम्पूर्ण जानकारी दिया।