लावण्या की बर्थडे पर छात्र- छात्राओं को बांटा गया स्कूल बैग, जूते और शूज़, कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद विजय बघेल…

लावण्या की बर्थडे पर छात्र- छात्राओं को बांटा गया स्कूल बैग, जूते और शूज़, कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद विजय बघेल…
जम्मू । देशभर में ईद का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन इस पावन त्यौहार में जम्मू-कश्मीर में फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में स्थित एक मस्जिद के बाहर सुरक्षाबलों के जवानों पर पत्थरबाजी की गई है। बताया जा रहा है कि यह पत्थरबाजी नमाज के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि अनंतनाग में आज मस्जिद में ईद की नमाज अदा होने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी सड़कों पर आ गए थे और कश्मीर को लेकर नारेबाजी की जा रही थी। इसी दौरान इन असामाजिक तत्वों की ओर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी की गई। हालांकि जानकारी सामने आ रही है कि हालात अब नियंत्रण में हैं। इसके साथ ही इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देश में ईद के त्योहार पर राजस्थान में भी दो समुदायों के बीच झड़प देखी गई है। बीती रात को जोधपुर के जालोरी गेट पर दो गुट आमने सामने आ गए थे। इसके बाद रात में पथराव की घटना भी सामने आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला था। वहीं सुबह ईद की नमाज के बाद इलाके में फिर स्थिति खराब हो गई थी। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था, जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने के साथ लाठीचार्ज करना पड़ा था।