आईपीएल नहीं हुआ तो अवसादग्रस्त हो सकते हैं उभरते क्रिकेटर : अपटन

आईपीएल नहीं हुआ तो अवसादग्रस्त हो सकते हैं उभरते क्रिकेटर : अपटन

दक्षिणापथ, दुर्ग। भाजपा हाईकमान ने सभी नेताओ को दरकिनार करते हुए सरोज पाण्डेय के नामो को तव्वजो देते हुए सभी अटकलो पर विराम लगा दिए। हमेशा की तरह दुर्ग जिले मे सरोज पाण्डेय को पुन: महत्व देते हुए दोनो जिलाध्यक्ष की कुर्सी सरोज को सौप दी।वही सांसद विजय बघेल अपने समर्थक को महामंत्री पद लेकर सन्तोष करना पड़ा। लम्बे समय से सोशल मीडिया मे नामो को लेकर कयास लगाये जा रहे थे , भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा कर ही दी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने जिलाध्यक्ष के साथ साथ महामंत्री की भी घोषणा कर दिया भाजपा ने इस दफा दुर्ग-भिलाई के जिलाध्यक्ष-महामंत्री घोषित किये गये। दुर्ग के भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व महापौर ड़ॉ. शिवकुमार तमेर व महामंत्री ललित चंद्राकर होंगे। वही भिलाई के भाजपा जिलाध्यक्ष भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मी सेक्टर 2 रहवासी विरेन्द्र कुमार साहू व महामंत्री पूर्व साडा सदस्य सुपेला निवासी शंकर लाल देवांगन को नियुक्त किया है, भिलाई भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार साहू जिला स्वच्छता अभियान के प्रभारी भी है भिलाई व दुर्ग के नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राज्य सभा सासंद सरोज पाण्डेय के खास सर्मथक है, उल्लेखनीय है कि भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए सोशल मीडिया मे खिलावन साहू, फणेन्द पाण्डेय,विधारतन भसीन तथा दुर्ग से शिव चन्द्राकर, दिनेश देवांगन, लाभचंद बाफना का भी नाम चला लेकिन अन्त मे सरोज पाण्डेय के समर्थक को भाजपा हाईकमान ने तव्वजो दी है। दोनो जिले के महामंत्री देकर सांसद विजय बघेल को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है।