‎गिरावट के साथ खुले बाजार

‎गिरावट के साथ खुले बाजार
- शहर में 250 करोड़ के करीब 40 बड़े विकास कार्यों का होगा लोकार्पण व भूमिपूजन - लोकार्पण कार्य के मुख्यअतिथि होंगे मंत्री डहरिया, महापौर ने मांगा समय दक्षिणापथ , भिलाई। प्रदेश के सबसे युवा महापौर और विधायक देवेंद्र यादव आज नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से मुलाकात किए। मंत्री डॉ. डहरिया से मुलाकात कर महापौर देवेंद्र यादव ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की साथ ही भिलाई के विकास के लिए मंत्री द्वारा 42 करोड़ रुपये के स्वीकृती देने पर महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने दिल से पूरे भिलाई शहर की जनता की ओर से आभार जताया। मंत्री डॉ. डहरिया के रायपुर स्थिति कार्यालय में करीब एक घंटे तक महापौर श्री यादव की चर्चा हुई। चर्चा के दौरान महापौर देवेंद्र यादव ने मंत्री डहरिया को बताया की भिलाई शहर में कभी 35 से 40 विकास कार्यो का जल्द ही लोकार्पण व भूमिपूजन किया जाएगा। 250 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण होना है। जिसमें मंत्री डहरिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके लिए महापौैर श्री यादव ने मंत्री श्री डहरिया से समय भी मांगा है। महापौर श्री यादव के आग्रह पर मंत्री ने सहमति दी है और कहा कि वे हमेशा उनके साथ है। इसके अलावा शहरवासियों को और ज्यादा बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने आदि विषयों पर लंबी और सार्थक चर्चा हुई। महापौर देवेंद्र यादव ने मंत्री डॉ. डहरिया को बताया कि वे भिलाई शहर में कई विकास कार्य करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पूरी योजना तैयार कर प्रस्ताव भेजा था। लेकिन बजट के अभाव के कारणों से काम नहीं हो पा रहे थे। लेकिन अब आप के द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। इससे भिलाई शहर का विकास होगा और भिलाई की जनता को कई सुविधाएं मिलेगी। भिलाई शहर की तस्वीर बदलेगी। भिलाई में अब विकास की गंगा बहेगी।