बघेरा वार्ड में मूलभूत समस्या को लेकर नागरिकों ने महापौर आयुक्त को घेरा, वार्ड पार्षद कुमारी साहू ने कहा पहली बारिश में कीचड़ व गंदगी से बेहाल वार्डवासी तत्काल समस्या हल करे निगम प्रशासन

बघेरा वार्ड में मूलभूत समस्या को लेकर नागरिकों ने महापौर आयुक्त को घेरा, वार्ड पार्षद कुमारी साहू ने कहा पहली बारिश में कीचड़ व गंदगी से बेहाल वार्डवासी तत्काल समस्या हल करे निगम प्रशासन
नई दिल्ली । दिल्ली एमसीडी आगामी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आदेश गुप्ता ने अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए एमसीडी की जमीन पर कब्जा कर लिया है। आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक नया आरोप लगाते हुए कहा कि आदेश गुप्ता ने अपने बेटों के साथ मिलकर एमसीडी की जमीन पर अपना पॉलिटिकल ऑफिस बनाए हुए हैं। दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने अवैध निर्माण के चलते आदेश गुप्ता के खिलाफ नोटिस जारी किया है। आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि जब किसी पार्टी के मुखिया ही इस प्रकार की हरकतों में शामिल है तो सोचिए उनके सभी पार्षद और कार्यकर्ता क्या करते होंगे। भारतीय जनता पार्टी किसी दूसरी पार्टी पर गलत आरोप लगाना हो तो उसमें कभी भी पीछे नहीं हटती लेकिन उनका खुद का असली चरित्र कुछ और दर्शाता है। दिल्ली की जनता को इन सभी चीजों को सोचना होगा और आने वाले एमसीडी चुनाव में बड़ा फैसला लेना है क्योंकि हम दिल्ली को इन लुटेरो के हाथ नहीं दे सकते हैं। दुर्गेश पाठक ने कहा कि कितनी अजीब बात होगी की एक व्यक्ति जो एमसीडी का मेयर रह चुका हो और अब किसी पार्टी का मुखिया हो, उसके ऊपर आरोप लगे कि वह दिल्ली में एमसीडी की मदद से लोगों की ज़मीने जब्त कर रहा है और उन ज़मीनों पर गैर कानूनी इमारतें बना रहा है। आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और उनके बेटों पर लगे हैं। इन्होंने एमसीडी की ज़मीन पर कब्जा किया और उसपर अपना पॉलिटिकल ऑफिस बनाया। और पूरे इलाके में जगह-जगह इमारत बनाने के नाम पर ज़मीनों पर कब्जा किया गया। एमसीडी की मदद से उसको बढ़ाया गया।दुर्गेश पाठक ने कहा कि एमसीडी इनकी है, कार्रवाई इनको करनी है इसलिए इन्होंने कार्रवाई नहीं की। उस ज़मीन पर जिस प्रकार से भी कब्जा किया जा सकता है उन्होंने किया। कितनी शर्म की बात है कि जिनके हाथ में पूरी दिल्ली की रखवाली की ज़िम्मेदारी है, आज वही दिल्ली को लूटने में लगे हुए हैं। यह बहुत ही शर्म की बात है। इसपर खुद हाईकोर्ट ने आदेश गुप्ता और उनके बेटों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। इससे ज्यादा शर्मसार करने वाली बात नहीं हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ी-बड़ी बातें करती है कि यह एक साफ पार्टी है। लेकिन असल चरित्र तो आपके सामने है।दुर्गेश पाठक में कहा कि भाजपा ने 15 सालों के शासन में एमसीडी को इतना लूटा है कि आज एमसीडी कंगाल हो गई है। अब समझ में आया कि क्यों हो रही है। आज इनके पार्षद हर घर जाकर उगाही करते हैं, उनसे पैसा खाते हैं। जब मुखिया इस प्रकार की हरकतों में शामिल है तो आप सोचिए कि उसके सभी पार्षद और कार्यकर्ता क्या करते होंगे। जनता को इन सभी चीजों पर सोचना है और आने वाले चुनाव में बड़ा फैसला लेना है। क्योंकि हम दिल्ली को इन लुटेरों के हाथ में नहीं दे सकते हैं। हमें दिल्ली को एक ऐसा शहर बनाना है जिसपर हम सारे दिल्ली वाले नाज़ कर सकें।