मुख्यमंत्री ने ’सेवा रथ’ एम्बुलेंस का किया वर्चुअल लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने ’सेवा रथ’ एम्बुलेंस का किया वर्चुअल लोकार्पण
पीडि़त परिजनों को न्याय और दोषियों की हो गिरफ्तारी:अखिलेश लखनऊ । अयोध्या में दुष्कर्म की शिकार एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के चाचा और पिता ने गुरुवार को यहां सपा प्रदेश मुख्यालय में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपना दर्द बयान किया। बच्ची के पिता ने बताया कि 16 मार्च की घटना से अब 15 दिन हो गए। प्रशासन ने कोई मदद नहीं की जबकि बच्ची का एक वर्ष तक इलाज चलेगा। बच्ची ने बताया था कि दुष्कर्म की घटना में तीन लोग शामिल थे। अब तक सभी आरोपितों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। सरकार ने परिवार की कोई सुध नहीं ली। अखिलेश यादव ने दु:खी परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पवित्र धाम में ऐसी अपवित्र घटना होना दु:खद है और विचलित करने वाली है। पांच वर्ष की मासूम बच्ची मेडिकल कालेज लखनऊ में तड़प रही हैं पर शासन-प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। सरकार का अभियुक्तों बचाना निंदनीय है। सरकार ने पीडि़त परिवार की कोई मदद नहीं की। दुखी परिवान न्याय चाहता है। अखिलेश ने कहा कि भजापा सरकार में लगातार बेटियों के साथ अमानवीय घटनाएं हो रही हैं। सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं। अखिलेश यादव ने पीडि़त परिवार को न्याय दिए जाने की मांग करते हुए सरकार से एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद की मांग की है। उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी और इलाज की अच्छी इलाज की व्यवस्था किए जाने की मांग की। सपा अध्यक्ष यादव ने कहा कि वे इस मामले को विधानसभा में भी उठाएंगे। भाजपा राज में बेटियों का अपमान और उनके साथ दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि से उत्तर प्रदेश की बहुत बदनामी हुई है। कानून व्यववस्था में आई गिरावट से लोग त्रस्त हैं।