निर्भया के दरिंदों को फांसी, फांसी घर में लटकने से पहले खूब रोए, जमीन पर लेटे

निर्भया के दरिंदों को फांसी, फांसी घर में लटकने से पहले खूब रोए, जमीन पर लेटे

दक्षिणापथ, दुर्ग। एक सुखद खबर लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल सुपेला से आई है यहां 2 साल बाद पहली सिजेरियन डिलीवरी हुई है। आज यहां भर्ती हेमलता ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। बिटिया का वजन 2 किलो 750 ग्राम है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीयम सिंह ने बताया कि जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। 2 साल बाद यह ऑपरेशन हुआ है। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई थी। अब अस्पताल में महिला नसबंदी के ऑपरेशन एवं सी सेक्शन आरंभ हो गया है। डॉ. सिंह ने बताया कि ऑपरेशन डॉ. शुभलक्ष्मी चौधरी, सर्जन डॉ. मंजू राठौर, डॉ. शीतल यादव, निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ. किरण शिशु रोग विशेषज्ञ एवं नर्सिंग स्टाफ एरी एवं सुखनंदन ने किया। डॉ. सिंह ने बताया कि 2 वर्ष बाद ऑपरेशन आरंभ होने से अस्पताल के स्टाफ में बेहद खुशी का माहौल है। अब यहां नियमित रूप से सिजेरियन डिलीवरी हो पाएगी। उन्होंने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में सुपेला अस्पताल में अधोसंरचना को विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही हॉस्पिटल स्टाफ से संबंधित जरूरत भी पूरी की गई है। प्रशासन द्वारा दी गई सुविधाओं से हॉस्पिटल हाईटेक हुआ है और नियमित रूप से इसे अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। डॉ. सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर भी नियमित रूप से अस्पताल के कुशल संचालन के संबंध में निर्देश देते रहे हैं जिनका परिपालन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान भी सुपेला अस्पताल में सांस लेने में दिक्कत वाले कोविड-19 नेगेटिव मरीजों का बड़ी संख्या में इलाज किया गया है।