जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अंबेडकर नवोदय विद्वालय शुरु करेगी मोदी सरकार

जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अंबेडकर नवोदय विद्वालय शुरु करेगी मोदी सरकार

नई दिल्ली
लाल किले के प्राचीर से आज 8 वीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया। लाल किले से संबोधन में प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर कहा कि ऐसे भारत का निर्माण हो जहां सुविधाओं का स्तर गांव और शहर को बांटने वाला न हो। एक ऐसे भारत का निर्माण जहां नागरिकों के जीवन में सरकार बेवजह दखल न दे। प्रधानमंत्री ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और अब सबका प्रयास हमारे हर लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें-

- लाल किले से संबोधन में प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर कहा कि ताली बजाकर पदकवीरों का सम्मान हो। इन खिलाड़ियों ने विशेष तौर पर दिल ही नहीं उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया।

- प्रगति पथ पर बढ़ रहे हमारे देश के सामने, पूरी मानवजाति के सामने कोरोना का यह कालखंड बड़ी चुनौती के रूप में आया है। भारतवासियों ने संयम और धैर्य के साथ इस लड़ाई को लड़ा है। आज हम गौरव से कह सकते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम भारत में चल रहा है। हम 54 करोड़ से ज़्यादा लोगों को वैक्सीन लगा चुके हैं। हमारे वैज्ञानिकों और उद्यमियों की ताकत का ही नतीजा है कि आ भारत को किसी और देश पर निर्भर नहीं होना पड़ा।

-प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अभी से जुट जाना है। हमारे पास गंवाने के लिए एक पल भी नहीं है। यही समय है, सही समय है। बदलते हुए युग के अनुकूल हमें भी अपनेआप को ढालना होगा। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास इसी भाव के साथ हम सब जुट चुके हैं।

-आज सरकारी योजनाओं की गति बढ़ी है और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर रही है। पहले की तुलना में हम तेजी से आगे बढ़े लेकिन सिर्फ यहां बात पूरी नहीं होती। अब हमें पूर्णता तक जाना है।

हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हिंदुस्तान के सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे।

प्रधानमंत्री आज लगातार आठवीं बार लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। इससे पहले वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर गए और बापू को नमन किया। देश आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज ही के दिन भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। इस 75वें सालगिरह को सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है।