हेमा मालिनी ने सौतेले बेटों संग रिश्ते पर किया था खुलासा, सनी देओल को लेकर कही थी खास बात

हेमा मालिनी ने सौतेले बेटों संग रिश्ते पर किया था खुलासा, सनी देओल को लेकर कही थी खास बात

विधायक अरुण वोरा के निर्देश पर मंदिर समिति ने अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण

दक्षिणापथ, दुर्ग। नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर कसारीडीह, सिविललाइन स्थित मां सतरुपा शीतला मंदिर समिति को अपने गतिविधियों के संचालन के लिए अतिरिक्त कक्ष की सुविधा के रुप में बड़ी सौगात मिली है। पूर्व राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा की सांसद निधि 5 लाख की राशि से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का एक गरिमामय समारोह में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने लोकार्पण किया। यह लोकार्पण शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के आदेशानुसार किया गया। श्री वोरा व श्री बाकलीवाल वर्तमान में दिल्ली प्रवास पर है। जिसके चलते उन्होने अतिरिक्त कक्ष लोकार्पण की मंदिर समिति को अनुमति दी थी। लोकार्पण समारोह में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा है कि नवरात्र के पावन पर्व पर लोकार्पण का यह पुनीत कार्य करने का जो अवसर विधायक अरुण वोरा ने मुझे दिया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।

उन्होने कहा कि विगत कई वर्षो से माता के मंदिर में पूर्व राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा के नाम से 20 नंवबर की मनोकामना ज्योति प्रज्वलित होते आ रही है। साथ ही मोतीलाल वोरा एवं अरुण वोरा के निधि से मंदिर में अनेकों निर्माण कार्य हुए है। इसके लिए समिति उनका आभार व्यक्त करती है। श्री सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली से वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त होने पर समिति के सदस्यों को आघात पहुंचा था। फलस्वरुप लोकार्पण समारोह के पूर्व समिति के सभी पदाधिकारियों ने मां सतरुपा शीतला के मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर पूर्व राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गई। यह पूजा अर्चना पं. धीरज शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया। लोकार्पण समारोह का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, रणधीर सिंह राजपूत, रोमनाथ साहू, शिवसागर सिन्हा, जितेन्द्र निर्मलकर, राजा सिंह राजपूत, दीपक यादव, पार्षद दीपक साहू, डॉ. शांति शर्मा, रमेश शर्मा, आर.के. भटनागर, राजेश साहू, जगदीश गुप्ता, नरसिंह वर्मा, आर.एस. वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, येनु साहू, राजकुमार साहू, शोभराज यदु, गोवर्धन जायसवाल, जगेश्वर साहू, बैगा श्यामलाल यादव, पंडित संजय शर्मा शामिल हुए।