मुस्लिम समाज के दारुल राहत कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने किया

मुस्लिम समाज के दारुल राहत कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने किया
दक्षिणापथ,बेरला। विगत दिनों भाजपा मंडल बेरला पदाधिकारियों की बैठक बेरला भाजपा कार्यालय में हुई।जिसमे पूर्व विधायक अवधेश सिंह, भाजपा जिला महामंत्री-विकास, नरेंद्र वर्मा, मण्डल प्रभारी-संजीव तिवारी, मण्डल अध्यक्ष- बलराम पटेल, बैठक में उपस्थित रहे। पूर्व विधायक अवधेश सिंह ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में कांगेस पार्टी ने सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।आज प्रशासन में अधिकारी वर्ग पूरी तरह दबाव में कार्य कर रहे है।हमने अपने राजनीतिक जीवन मे ऐसा पहली बार देखा है जहां अधिकारियों पर दबाव बनाकर प्रशासनिक ढांचा के साथ खिलवाड़ कर रहे है।हमारे विपक्ष में रहने ने नाते उत्तरदायित्व बनता है, हम संगठित होकर इसका सामना करे और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब दे। बैठक का आरंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ आरंभ हुआ।बैठक में प्रमुख रूप से मण्डल स्तरीय ई-बुक निर्माण में कोरोनाकाल में संगठन के कार्यकर्ताओं के सेवाकार्यों के चित्रों का संग्रह एवं शक्ति केन्द्र व बूथ स्तर पर प्रभारियों व सदस्यों का फार्म भरवाने के सम्बंध में चर्चा किया गया।इसके अतिरिक्त सभी ने पूर्व विधायक की उपस्थिति में राष्ट्रीय सवसेवक संघ के आह्वान पर प्रकृति वंदन किया।ज़िला महामंत्रियों ने कहा कि फिलहाल हम सत्ता से दूर है।लेकिन हमारा संगठन सत्ता पक्ष के मुकाबले ज्यादा मजबूत है।यदि हम संगठन में और भी मज़बूती से कार्य करे तो निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः फतह हासिल कर सत्ता हासिल करेगी।उन्होंने कहा कि बेरला मण्डल हमेशा ज़िले में सक्रिय मण्डल के रूप में अग्रणी है।इसलिए हमें आगे और सक्रियता के साथ क्षेत्र में काम करना है।इस दौरान हमे शक्ति केंद्र व बूथ स्तर पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जोड़ने से हमारी नींव मजबूत होगी।मण्डल के प्रत्येक पदाधिकारियों को किसी न किसी शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी लेनी होगी, कि वह उस शक्ति केंद्र में संगठन के कार्यों को शतप्रतिशत पूर्ण करावे।बैठक प्रभारी ने संगठन द्वारा दिये गए फार्म के विषय मे विस्तृत जानकारी दी और बताया कि प्रत्येक शक्ति केंद्र में तीन व बूथ स्तर में 15 फार्म भरवाये जाने है।वह फार्म पूरी तरह बूथ में जाकर भरवाया जाए, ताकि उनकी सही जानकारी कार्यालय में जमा हो।उन्ही कार्यकताओं को उसमे जोड़ा जाए जो पूरी तरह पार्टी में समर्पित होकर निष्ठापूर्वक व जिम्मेदारी के साथ काम करना चाह रहे है।फिलहाल हमे दमदार विपक्ष की भूमिका निभानी है,इसलिए सत्ता के प्रति लालसा छोड़ संगठन के प्रति निस्वार्थ सेवा करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जानी आवश्यक है।मण्डल अध्यक्ष बलराम पटेल ने कहा कि मण्डल के प्रत्येक पदाधिकारी एवं शक्तिकेन्द्र व बूथ के कार्यकर्ताओं से अपील है, कि वह संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों एवं कार्यो को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाए, और ज़िले के प्रत्येक कार्यो में अग्रणी रहे।यदि हमारा बूथ कार्यकर्ता मज़बूत रहेगा तो निश्चय ही हम विधानसभा 2023 में सफलता हासिल कर भाजपा की सरकार बनाएंगे।साथ ही बताया गया कि कांग्रेस सरकार, पूरी तरह तानाशाही सरकार है।जिसमे अधिकारियों पर दबाव बनाकर कार्य करवाया जा रहा है।वही हमारे भाजपा प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित भी किया जा रहा है।इसलिए ज़िले में हमे मज़बूती से आगे आकर किसी भी भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ अन्याय नही होने देंगे।विपक्ष में रहकर सभी कार्यकर्ताओं को उनका हक दिलवायेंगे। इस दौरान शामिल बेरला क्षेत्र के पदाधिकारियों में मंडल अध्यक्ष बलराम पटेल,जिला पंचायत सभापति-पुष्पा टंकेश साहू,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री-संध्या परगनिया, महामंत्री-गौकरण साहू,डोमेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष-बलराम ठाकुर, रघुनंदन तिवारी,मीडिया प्रभारी-नीरज राजपूत, मण्डल उपाध्यक्ष-संतोष देवांगन,रेखराम साहू,पार्षद लता वर्मा,प्रचार प्रसार प्रभारी-सुशील चतुर्वेदी,प्रतिमा राजपूत,कुंती यादव,आजु साहू,पप्पू वर्मा,नारायण पटेल,बलराम यादव, पूर्णिमा राजपूत,सूंदर यादव,द्रौपती साहू सरपंच,रमेश वर्मा, दीक्षांत साहू,लालू साहू ,प्रणय दीवान इत्यादि मौजूद रहे। बैठक के अंतिम में पदाधिकारियों द्वारा आभार प्रदान किया गया।जिसमे समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को विराम दिया।