500 से अधिक लोगों ने लिया स्वच्छता संकल्प, मैं भी स्वच्छता सुपरस्टार…..

500 से अधिक लोगों ने लिया स्वच्छता संकल्प, मैं भी स्वच्छता सुपरस्टार…..

नई दिल्ली . पश्चिम बंगाल को लेकर चुनावी सर्वे में अलग-अलग अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। सीएनएक्स के सर्वे में पश्चिम बंगाल में एक बार फिर ममता बनर्जी की वापसी हो रही है। वहीं, सी वोटर के सर्वे के अनुसार राज्य में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है। सीएनएक्स के सर्वे में ममता बनर्जी की पार्टी को 294 में से 151 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। वहीं, सर्वे के अनुसार भाजपा के खाते में 117 सीट आती दिख रही है। लेफ्ट और कांग्रेस के खाते में 24 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण बंगाल में टीएमसी का रहेगा दबदबा
सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार दक्षिण बंगाल में अभी भी टीएमसी का दबदबा बना हुआ है। सर्वे में पार्टी के यहां 84 में से 53 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं भाजपा को 16 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। एबीपी न्यूज के लिए ये ओपिनियन पोल दिल्ली की एक रिसर्च और सर्वे एजेंसी सीएनएक्स ने किया है। सर्वे में पश्चिम बंगाल की 294 में 112 सीटों पर हुए इस सर्वे में 8960 लोगों से बात की गई है। यह सर्वे 23 जनवरी से 7 फरवरी के बीच किया गया है।

43 फीसदी ने माना भाजपा बनाएगी सरकार
C-Voter सर्वे के अनुसार राज्य में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। सर्वे में 43 फीसदी लोगों का मानना है कि राज्य में भाजपा की सरकार बन सकती है। वहीं, 35 फीसदी लोगों का मानना है कि ममता बनर्जी की टीएमसी राज्य में एक बार फिर से सरकार बना सकती है। 14 फीसदी लोग ऐसे हैं जिनका मानना है राज्य में लेफ्ट और कांग्रेस सरकार बना सकते हैं। वहीं, 2 फीसदी लोगों ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की उम्मीद जताई है।

मुख्यमंत्री के रूप में ममता हैं पहली पसंद
सी वोटर के सर्वे में भले ही लोग भाजपा की सरकार बनने की बात कह रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में ममता बनर्जी लोगों की पहली पसंद हैं। राज्य में 52 फीसदी लोगों का मानना है कि ममता बनर्जी सीएम पद के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हैं। वहीं, भाजपा के दिलीप घोष 25 फीसदी लोगों की पसंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अधीर रंजन चौधरी को 2 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए बेहतर उम्मीदवार बनाया है। चौंकाने वाली बात है कि सर्वे में बंगाल टाइगर सौरव गांगुली बेहतर सीएम उम्मीदवार के रूप में 4 फीसदी लोगों की पसंद बने हैं।

सर्वे में 7527 लोगों से की गई बात
एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर का सर्वे टेलीफोन पर बातचीत के आधार पर किया गया है। सर्वे में 7527 लोगों से बात की गई है। सर्वे 14 फरवरी तक किया गया। इसके अलावा सी वोटर ने वीकली स्नैप पोल भी किया जिसमें 2811 लोगों से बातचीत की गई।