ब्रेकिंग: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( 8 मार्च ) पर महिलाओं को रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज का मिलेगा निःशुल्क पास

ब्रेकिंग: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( 8 मार्च ) पर महिलाओं को रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज का मिलेगा निःशुल्क पास

-मातृशक्ति की अस्मिता के लिए हमारा स्वाभिमान संग्राम जारी रहेगा : महिला मोर्चा
दक्षिणापथ, कवर्धा।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रदेश व्यापी मातृशक्ति स्वाभिमान मार्च के अंतर्गत कवर्धा के भारतमाता प्रतिमा के पास, अम्बेडकर चौक में धरना प्रदर्शन का आयोजन हुआ। इस दौरान महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। धरना को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेटियां इतनी असुरक्षित हैं कि अब सुरक्षा की मांग को लेकर हम बेटियों को प्रदर्शन के लिए एकजुट होना पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर परिस्थितियां एक जैसी हैं। प्रदेश की असंवेदनशील सरकार को कहीं भी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी मातृशक्ति एकजुटता के साथ एकत्र होती है तो न्याय जरूर होता है। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि इस अत्याचारी सरकार को जवाब देने का सही वक्त आ गया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवकुमारी चन्द्रवंशी ने कहा कि प्रदेश की सरकार केवल सत्ता के आनंद में डूबी हुई है उसे बेटियों की रक्षा की कोई चिंता नहीं है। सरकार के कुछ मंत्री तो ऐसे है जिन्हें अनाचार जैसी घटना छोटी लगती है तो इस सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है? उन्होंने कहा कि शराबबंदी के नाम पर सत्ता में आयी कांग्रेस शराबबंदी करने के बजाय अवैध शराब के कारोबार में संलग्न है जिसके कारण आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा व शराबबंदी को लेकर राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए।

महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री भावना बोहरा ने कहा कि प्रदेश में नारी उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इस पर अंकुश लगाने में प्रदेश की कांग्रेस सरकार नाकाम है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को यदि महिलाओं की सुरक्षा की चिंता होती तो महिला सुरक्षा पर ठोस पहल होते लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं दिख रहा है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मधु तिवारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में आयोजित महिला शक्ति स्वाभिमान मार्च को व्यापक समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में भी आज का आयोजन सफल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार महिला उत्पीड़न की मामलों की उचित जांच नहीं करती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति की अस्मिता के लिए हम सब एकजुटता के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में जिलापंचायत अध्यक्ष सुशीला भट्ट, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतविंदर पाहुजा, सविता ठाकुर, रति ठाकुर, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी चन्द्रवंशी, सुमन कुर्रे, ज्योति चंद्राकर, शकुन जायसवाल, राजकुमारी साहू, सुषमा चंद्रवंशी, विजयलक्ष्मी तिवारी, भगवंती अहिरवार, किरण साहू, शकीला सिद्धकी, खिलेश्वरी साहू, नाजो सिद्धकी, माया मेरावी, संगीता नेताम, कुमारी बाई उइके सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व पार्टी पदाधिकारी मौजूद थीं।