पहले बनाया वीडियो फिर लटक गया फांसी पर शख्स

पहले बनाया वीडियो फिर लटक गया फांसी पर शख्स
दक्षिणापथ।कई लोग कंधे की अकडऩ को नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में असहनीय दर्द का कारण बन जाता है और कई बार दर्द के कारण फिजियोथेरेपी सेशन लेने तक की जरूरत पड़ जाती है। अगर आप भी कंधे की अकडऩ का सामना कर रहे हैं तो आप कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के माध्यम से इससे राहत पा सकते है। चलिए फिर ऐसी ही कुछ खास स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे मे जानते हैं। डबल नी टू चेस्ट एक्सरसाइज इसके लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेटकर अपने दोनों घुटनों को मोड़ते हुए पेट या छाती के ऊपर लाएं। अब अपने हाथों से घुटनों को पकड़ें और 10 सेकेंड तक पकड़े रहें, फिर पहले वाली अवस्था में लौट जाएं। आप चाहें तो अपने हाथों से पैरों को सहारा देते हुए इस स्थिति में 15 से 30 सेकेंड के लिए रह सकते हैं। अंत में धीरे-धीरे अपने पैरों को नीचे कर लें। ग्लूट्स स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज इसके लिए सबसे पहले जमीन पर अपने पैरों को सामने की तरफ सीधा फैलाकर बैठें। फिर अपने दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए अपने बाएं पैर के घुटने के पास जमीन से सटाने की कोशिश करें। इसके बाद अपने दाएं हाथ को कमर के पीछे और बाएं हाथ को दाएं पैर के पंजों पर रखें और शरीर को पीछे की ओर स्ट्रेच करें। 20-30 सेकंड के लिए इसी अवस्था में रहें और फिर दूसरे पैर से इसे दोहराएं। बीयर हग एक्सरसाइज यह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कंधे की अकडऩ से राहत दिलाकर मांसपेशियों को आराम देने में सहायक है। इसके लिए बेड पर सीधे बैठकर अपने दाएं हाथ की हथेली से अपने बाएं कंधे को पीछे से छूने की कोशिश करें। इसी तरह से अपने बाएं हाथ की हथेली से अपने दाएं कंधे को पीछे से छूएं। इसे करके आपको ऐसा लगेगा जैसे आप खुद को गले लगा रहे हैं। कुछ देर इस एक्सरसाइज को करने के बाद सामान्य हो जाएं। साइड बेंड एक्सरसाइज इस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर चोकड़ी मारकर बैठ जाएं। अब अपने दाएं हाथ को ऊपर उठाएं और बाईं ओर झुककर खुद को अधिक से अधिक स्ट्रेच करने की कोशिश करें। इस अवस्था में 10 से 15 सेकेंड तक रहें और फिर इसी प्रक्रिया को अपने बाएं हाथ से भी दोहराएं। हर तरफ से कम से कम 20 बार ऐसा करें। बेहतर परिणाम के लिए कुछ दिनों तक इस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को लगातार करें।