निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने लिया प्रभार: विभागों का किया निरीक्षण, व्यवस्था ठीक रखने दिए निर्देश

निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने लिया प्रभार: विभागों का किया निरीक्षण, व्यवस्था ठीक रखने दिए निर्देश

दक्षिणापथ, दुर्ग। 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा के नेतृत्व में एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष व विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष आरएन वर्मा सहित कांग्रेसजनों ने शहीद भगत सिंह के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंच का संचालन कर रहे प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने कहा कि आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को हमारे युवा वीर बलिदानी शहीद भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को अंग्रेजों ने लाहौर जेल में फांसी दे दी थी। देश की आजादी के लिए संघर्ष करके अपने प्राण त्याग देने वाले इन वीर शहीदों को नमन करने हम सब यहां उपस्थित हुए हैं। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन का सूत्रपात करने वाले हमारे वीर शहीदों की कुर्बानी के बदौलत ही हम आज आजाद भारत मे चैन की सांस ले रहे हैं। हमें सब मिलकर एक दूसरे के सहयोग से आगे बढऩा है, क्षेत्र का विकास करना है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि देश को आजादी दिलाने अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहिदों को हम कभी भूला नही सकते। ये शहीद देश की युवाओं के प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ़ अहमद राजकुमार पाली एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, महापौर परिषद के सदस्य संजय कोहले, अनूप चंदनिया, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, जीवनदीप समिति कार्यकारिणी सदस्य दिलीप ठाकुर, पोषण साहू, प्रकाश गीते, विमल यादव, सीताराम ठाकुर, वाहिद चौहान, पाशी अली, भूपेंद्र वर्मा, गौरव उमरे, सुफियान खान, अनीस रजा, कादिर खान, एनी पीटर, जितेंद्र चंद्राकर, बंटी नवरंग, रेवत देवांगन पदाधिकारियों सहित कांग्रेसजनों ने वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भवरलाल जैन को कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल जैन के आकस्मिक निधन होने से कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई। निवास स्थान पहुंच कर उनके चाहने वाले लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक अरूण वोरा महापौर धीरज बाकलीवाल आरएन वर्मा, प्रवक्ता देवेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, महापौर परिषद के सदस्य संजय कोहले, अनूप चंदनिया, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवाकांत तिवारी,युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, जीवनदीप समिति कार्यकारिणी सदस्य दिलीप ठाकुर, पोषण साहू, प्रकाश गीते, विमल यादव, सीताराम ठाकुर, वाहिद चौहान, पाशी अली, भूपेंद्र वर्मा, गौरव उमरे, सुफियान खान, अनीस रजा, कादिर खान, एनी पीटर, जितेंद्र चंद्राकर, बंटी नवरंग, रेवत देवांगन उपस्थित थे।