ओ पी जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 2020 21 आठवां दिन

ओ पी जिंदल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता घरघोड़ा 2020 21 आठवां दिन

दक्षिणापथ. विधानसभा चुनावों में मिली हार के कारणों की समीक्षा के लिए गठित कांग्रेस की समिति जवाबदेही तय करने की सिफारिश कर सकती है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस संगठन और प्रदेश प्रभारी को जवाबदेह बनाया जा सकता है। ताकि, विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी और प्रदेश प्रभारी को हटाकर उनकी जगह नए लोगों को जिम्मेदारी दी जा सके।

हार के कारणों की समीक्षा के लिए गठित पांच सदस्य समिति के साथ चर्चा में कई नेताओं ने इस तरह की मांग उठाई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हार के बाद प्रदेश कांग्रेस पर किसी तरह की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की जाती है। हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद अपने त्यागपत्र की पेशकश करते हैं, पर कई बार वर्षों तक इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाता है।

पार्टी नेता के मुताबिक, समिति से चर्चा के दौरान कई नेताओं की राय है कि जवाबदेही को लागू किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक हार वाले प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और प्रभारी को एक तय वक्त तक संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी जानी चाहिए। अभी तक यह होता रहा है कि चुनाव में हार के बाद प्रभारी से राज्य की जिम्मेदारी सौंप कर किसी दूसरे राज्य का प्रभार सौंप दिया जाता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों में भी कोई बदलाव नहीं होता है।

कई नेताओं ने हार की समीक्षा कर रही समिति को राय दी है कि चुनाव में शिकस्त के बाद प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रभारी को एक तय वक्त तक कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाए। इससे जहां प्रदेश कांग्रेस में अंदरुनी कलह पर लगाम कसने में मदद मिलेगी, वहीं प्रभारी भी और जिम्मेदारी के साथ अपने काम को अंजाम देंगे। पार्टी के एक नेता के मुताबिक हार की समीक्षा के लिए गठित पांच सदस्य समिति को अपना काम पूरा करने में वक्त लगेगा। इसलिए, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समिति का कार्यकाल और बढ़ा सकती हैं।