विस अध्यक्ष व कोरबा सांसद कबीर के शरण में आखिर ये तन ख़ाक का.. क्यों फिरता मगरुरी में.. कबीर साहब के तीन दिवसीय समारोह का आयोजन गोष्ठी में रखे अपने विचार और कबीर झोपड़ी का उद्घाटन

विस अध्यक्ष व कोरबा सांसद कबीर के शरण में आखिर ये तन ख़ाक का.. क्यों फिरता मगरुरी में.. कबीर साहब के तीन दिवसीय समारोह का आयोजन गोष्ठी में रखे अपने विचार और कबीर झोपड़ी का उद्घाटन

-कहा पूर्ण शराबबंदी भाजपा के आगामी चुनावी घोषणा पत्र में भी रहेगा शामिल
-भाजपा के हल्ला बोल अभियान के तहत जनता को कार्यकत्र्ता बताएंगे प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी
दक्षिणापथ, दुर्ग।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भूपेश बघेल कार के ढाई वर्ष के कार्यकाल को फ्लाप बताया है। उन्होने राज्य के कांग्रेस सरकार की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में पूर्ण शराबबंदी, बेरोजगारों को रोजगार, किसानों के साथ पूरा न्याय, कानून व्यवस्था दुरुस्त, भ्रष्टाचार का खात्मा समेत अन्य तमाम वादे किए थे, लेकिन सत्तासीन होने के बाद कांग्रेस अपने मूल वादों को ही भूल गई और वादों के विपरित कार्य को अंजाम दिया है। जिसका बड़ा उदाहरण राज्य में पूर्ण शराबबंदी के स्थान पर शराब की होम डिलीवरी व प्रीमियम शराब दुकानें शुरु करना है। भूपेश सरकार के इन वादाखिलाफी से प्रदेश की जनता अपने आपको छला हुआ महसूस कर रही है। फलस्वरुप जनता भूपेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को विश्वासघात व अराजकता का काला अध्याय मान रही है। श्री साय ने बताया कि 17 जून को भूपेश सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इस राज्य सरकार के वादाखिलाफी को लेकर प्रदेश भाजपा ने आज 12 जून से हल्ला बोल अभियान का शंखनाद किया है। अभियान के तहत 13,14 व 15 जून को मंडल स्तर के कार्यकत्र्ता पांच शक्ति केन्द्रों में जाएंगे, साथ ही 16 जून को मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकत्र्ता जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी व नाकामियों को अवगत कराएंगे। इसके अलावा 17 जून को प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, सुश्री सरोज पांडे के अलावा अन्य नेता रायपुर में प्रेसवार्ता कर भूपेश सरकार की विफलताओं को गिनवाएंगे। यह बातें दुर्ग जिला के प्रथम प्रवास पर पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान श्री साय के साथ प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार तमेर, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय, जागेश्वर साहू, जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकार, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी केएस चौहान, आईटी सेल प्रभारी राजा महोबिया, भाजपा नेता कांतीलाल बोथरा, दिनेश देवांगन, संतोष सोनी भी मौजूद थे। देश में बढ़ती महंगाई से जुड़े एक सवाल का जवाब देने में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय बचते नजर आए। लेकिन उन्होने इतना जरुर कहा कि महंगाई अंतर्राष्ट्रीय बाजार के हिसाब से तय होते है। इसलिए वर्तमान में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हुए है। इस पर भी जल्द नियंत्रण पा लिया जाएगा। श्री साय ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन में भूपेश सरकार असफल रही है। क्योंकि कोरोना संकटकाल में भूपेश सरकार का ध्यान दवाई से ज्यादा दारु पर रहा है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कोरोना रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ को हरसंभव मदद की है। कोविड वैक्सीन भेजने में कमी नहीं की है। अब मोदी सरकार देश व प्रदेश की जनता को फ्री में कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के लोगों को भी मिलेगा। श्री साय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की थी। जिस दिशा में भाजपा तेजी से आगे बढ़ रही थी, लेकिन भूपेश सरकार ने भाजपा की मेहनत को व्यर्थ कर दिया। भाजपा पूर्ण शराबबंदी की पक्षधर है। आगामी चुनाव में भी पूर्ण शराबबंदी भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल रहेगा।