जिले में 90 नलजल योजनाओं का रास्ता साफ, मिशन की बैठक में लिया गया निर्णय

जिले में 90 नलजल योजनाओं का रास्ता साफ, मिशन की बैठक में लिया गया निर्णय

दक्षिणापथ, पत्थलगांव। जशपुर जिले के नवनिर्वाचित भाजयुमो पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन व आशीर्वाद लिया।इस दौरान डॉ रमन सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य सहित जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने मजबूती से कार्य करने का बात कहा।
ज्ञात हो कि भाजयुमो का जशपुर जिले में नया कार्यकारिणी घोषित हुआ है।जिसके बाद भाजयुमो जिला प्रभारी नितिन राय व जिलाध्यक्ष अमन शर्मा के नेतृत्व में भाजयुमो पदाधिकारी शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के निवास पहुंचे।यहाँ डॉ रमन सिंह ने सभी पदाधिकारियों का परिचय लिया व आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुटता के साथ कार्य करने अभी से जुट जाने का बात कहा। डॉ रमन सिंह ने आगे कहा कि जशपुर जिला शुरू से भाजपा का गढ़ रहा है,इस बार जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया कोई बात नहीं लेकिन आगामी चुनाव में जनता का आशीर्वाद पुनः मिलेगा ऐसा विश्वास है।इस आशीर्वाद के लिये सभी पदाधिकारियों को अभी से मेहनत करने की आवश्यकता है।उन्हें पूरा विश्वास है जशपुर जिले में तीनों सीट पर फिर से भाजपा का कब्जा होगा।

मुलाकात के क्रम में भाजयुमो जिला प्रभारी नितिन राय ने डॉ रमन सिंह को जिले में दौरा करने का आग्रह किया,जिस पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि इस समय खेतों में रोपाई का समय है लोग इस कार्य में व्यस्त हैं जैसे ही रोपाई कार्य पूर्ण होता है उनका सघन दौरा राज्य भर में जारी रहेगा।नितिन राय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को विश्वास दिलाया कि आगामी चुनाव में भाजयुमो की टीम उन्हें जिले में अच्छा परिणाम देंगे।इसके बाद जिले के राजनीतिक हलचलों पर गहन चर्चा हुआ व जोश खरोश के साथ आगे की रणनीति पर कार्य करने का निर्देश प्राप्त हुआ।इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला प्रभारी नीतिन राय,जिलाध्यक्ष भाजयुमो अमन शर्मा,जिला उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल,जिला मंत्री सत्यम सिंह,मंडल अध्यक्ष कुनकुरी ग्रामीण विकास नाग,जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप सोनी,मंडल महामंत्री कुनकुरी बॉबी ताम्रकार मौजूद थे।
जशपुर जिले में कलेक्टर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की भूमिका में
भाजयुमो जिला प्रभारी नितिन राय ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे की जमकर आलोचना करते हुवे उनके कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाया।श्री राय ने शिकायत करते हुवे कहा कि जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे जिस प्रकार जिले में कार्य कर रहे हैं वह एक प्रशासनिक अधिकारी को शोभा नहीं देता हैं,उनका कार्यप्रणाली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की तरह है जो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिये कार्य कर रहे हैं।श्री राय ने इस शिकायत के संदर्भ में पत्थलगांव जमीन रजिस्ट्री मामला सहित अन्य मामलों को सविस्तार बताया।
तीसरी पीढ़ी के शुभारंभ पर खुश हुवे डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मुलाकात के दौरान जशपुर राजपरिवार से स्व. दिलीप सिंह जूदेव के पोते शौर्य प्रताप सिंह जूदेव व स्व.देवकी महाराज उर्फ बालकृष्ण शर्मा के पोते अमन शर्मा ने भी मुलाकात किया।जिनका परिचय लेने के बाद प्रसन्नता की मुद्रा में डॉ रमन सिंह ने तीसरी पीढ़ी के शुभारम्भ पर हर्ष व्यक्त किया,साथ ही कहा कि तीसरी पीढ़ी के हाथ में नेतृत्व से जीत संभव नजर आ रहा है।