भिलाई की प्रेरणा को मिला मिसेस इंडिया ग्लोबल क्वीन ऑफ द क्वींस 2021 का ताज

भिलाई की प्रेरणा को मिला मिसेस इंडिया ग्लोबल क्वीन ऑफ द क्वींस 2021 का ताज

राजीव भवन का कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया, राहुल गांधी व सीएम भूपेश बघेल आज करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
राजीव भवन राष्ट्रीय नेता देने के सिलसिले को बढ़ाएगा आगे- वोरा
दक्षिणापथ, दुर्ग।
दुर्ग जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का वर्षों पुराना भव्य व सर्व सुविधायुक्त कांग्रेस भवन का सपना 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के जन्म दिवस पर साकार होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के मंशानुरूप दुर्ग जिले के अलावा अन्य जिलों में नए कांग्रेस भवन का निर्माण करवाया गया हैं। इसे राजीव भवन का नाम दिया गया हैं। यह राजीव भवन दुर्ग के गवलीपारा में सबसे पहले बनकर तैयार हुआ हैं। इसका भव्य लोकार्पण 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जयंती के अवसर पर किया जाएगा। लोकार्पण समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह की अध्यक्षता वर्चुअल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम वर्चुअल जुड़ेंगे। इसके अलावा समारोह में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार, राजीव भवन निर्माण प्रभारी गिरीश देवांगन, विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं व विभिन्न प्रकोष्ठो के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।तय कार्यक्रम अनुसार राजीव भवन के लोकार्पण के पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सुबह 9 बजे सत्यनारायण की पूजा- अर्चना की जाएगी, तत्पश्चात सुबह 11 बजे राजीव भवन का लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल हैं।

फलस्वरुप कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी करने और पंथी और राऊत नृत्य के माध्यम से खुशियां मनाने की तैयारियां की गई हैं। यह बातें दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कोसरे एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने गुरुवार को मीडिया से संयुक्त चर्चा में कही। प्रेसवार्ता में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेंद्र साहू, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आरएन वर्मा, पार्षद अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, कांग्रेस नेत्री नीलू ठाकुर भी मौजूद थी। कांग्रेस अध्यक्षद्वय ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों में राजीव भवन निर्माण की 1 वर्ष पूर्व परिकल्पना की थी, 1 वर्ष पूर्ण होने पर राजीव भवन बनकर तैयार हो गया हैं। उन्होंने बताया कि राजीव भवन का निर्माण 5 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में किया गया हैं। जो सर्व सुविधायुक्त हैं। दो मंजिला इस भवन के भूतल में 5 सौ कार्यकर्ताओं के एक साथ बैठने के लिए बड़ा हाल के अलावा प्रथम तल पर कान्फ्रेंस हाल और शहर व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्षों के लिए कक्ष का निर्माण करवाया गया हैं। राजीव भवन के आसपास पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह रिक्त हैं। शहर विधायक अरुण वोरा ने बताया कि दुर्ग में सर्व सुविधायुक्त कांग्रेस भवन निर्माण का सपना था, इसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साकार किया हैं। दुर्ग जिले के पुराने कांग्रेस भवन का गौरवशाली इतिहास रहा हैं। कांग्रेस भवन ने जिले से राष्ट्रीय स्तर पर बड़े नेता दिए हैं। नए राजीव भवन भी इस सिलसिले को आगे बढ़ाएगा और कांग्रेस का हाथ मजबूत करेगा।