नीति और राजनीति किसानों के विकास में बाधक, देश के किसानों में वो क्षमता है जो अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दे सकते हैैं

नीति और राजनीति किसानों के विकास में बाधक, देश के किसानों में वो क्षमता है जो अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दे सकते हैैं

दक्षिणापथ, दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी ने बूथों पर अपनी मजबूती स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है पार्टी के शीर्ष नेतृत्व अनुसार जिले के सभी मंडलों में बूथ कमेटी गठन करने जिला पदाधिकारियों की बनाई गई टीम में से मंडल प्रभारियों ने मंडल अध्यक्षों के साथ वार्ड और बूथों में जाकर हमारा बूथ सबसे मजबूत का नारा देकर कार्यकर्ताओं की बैठक व बूथ गठन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसी के तहत गंजपारा सदर मंडल में जिला भाजपा मंत्री व मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन तथा मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा लगातार विभिन्न वार्ड में बैठकों का दौरा प्रारंभ कर दिया है जिसके तहत अब तक वार्ड 28 पचरी पारा वार्ड 32 ब्राह्मण पारा वार्ड 34 शिवपारा कंडरा पारा वार्ड वार्ड 55 पुलगांव वार्ड ,वार्ड 37 आजाद वार्ड ,वार्ड 26 वार्ड 31 के लगभग 25 बूथों का अलग-अलग बैठक लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बूथ गठन की प्रक्रिया पूरी की जिसमे अब तक लगभग 20 से अधिक बूथों की गठन किया जा चुका है।बैठक में वरिष्ठ नेता चैनसुख भट्टड़,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार, मंडल महामंत्री संदीप जैन, राहुल पंडित, उपाध्यक्ष गुलाब वर्मा, द्वारिका साहू, प्रशान्त जोशी, शायमा साव, कोषाध्यक्ष व पार्षद ओमप्रकाश सेन, मंत्री उमेश गोस्वामी, दीपक सिन्हा, कृष्णा निर्मलकर, वीनीत ताम्रकार, ऋषि यादव, प्रचार मंत्री राकेश दुग्गड देव वर्मा, शिव नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर विभिन्न बूथ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला मंत्री व मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन ने कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ इकाई के कार्यकर्ता है और अपने इस कार्यकर्ताओं को मिशन 2023- 24 के लिए एक निर्णायक सिपाही के रूप में तैयार करने के लिए भाजपा प्रदेश में अभी से बूथ कमेटी के गठन पर जोर दे रहे हैं गंजपारा सदर मंडल शहर के मध्य व मुख्यालय मंडल हैं इसलिए इसके अंतर्गत आने वाले 16 वार्डों के 55 बूथों में मजबूत कमेटी का गठन हो इस उद्देश्य से प्रत्येक बूथों में बैठके व गठन कि प्रक्रिया जारी है मंडल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आने वाला 2 साल भाजपा के लिए कठिन चुनौती और परीक्षा की घड़ी है इसलिए लक्ष्य को प्राप्त करने कार्यकर्ता निगम से लेकर राज्य सरकार की नाकामियों को अपने गली मोहल्ले में उजागर करें तथा केंद्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कि सरकार की उपलब्धि हर घर तक बताए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मठ व निष्ठावान हैं इसलिए मंडल में सभी बूथों में समय पर गठन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रम को सफल करने अपनी पूरी ऊर्जा लगाएंगे इसके लिए सभी मंडल पदाधिकारी मोर्चा संगठन व पार्षद कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क स्थापित करते रहेंगे ताकि संगठनात्मक गतिविधिया निरंतर चलती रहे। बैठक मे वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ता, जवाहर जैन, नरेश सोनी, गीता वर्मा, ईश्वर देवांगन, गुलशन यादव, खितीजा नायक, आकाश पाहुजा, अमित तलरेजा, भूपत यादव, रवि यादव राजकुमार ढिमर, प्रदीप साहू, गणेश यादव, महेश यादव, प्रेम निर्मलकर, राजेश साव, अब्दुल हमीद अंसारी, अनिल वाढले, पिंटू यादव, रवि यादव, दीपेश निर्मलकर, नकुल पटेल, महेश यादव, महेंद्र यादव, निखिल जैन, महेश राजपूत, देव वर्मा, शारदा, ज्योति रानी यादव, निरंजन दुबे के सदस्यगण उपस्थित थे।