प्रदेश सरकार के खिलाफ कल धरना प्रदर्शन के लिए तैयार है गुण्डरदेही विस के भाजपाई….

प्रदेश सरकार के खिलाफ कल धरना प्रदर्शन के लिए तैयार है गुण्डरदेही विस के भाजपाई….
दक्षिणापथ, दुर्ग। विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के कार्यकत्र्ताओं ने सोमवार को कवर्धा में शौर्य दिवस पर आयोजित सभा में शामिल होकर विधर्मियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। सभा में दुर्ग के पदाधिकारियों और कार्यकत्र्ताओं ने सैंकड़ों की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यकर्ताओं को विहिप प्रदेशाध्यक्ष संतोष गोलछा व बजरंग दल के प्रदेश संयोजक रतन यादव ने ग्रीन चौक से भगवाध्वज दिखाकर कवर्धा के लिए रवाना किया। यह जत्था बजरंग दल के जिला संयोजक रवि निगम के नेतृत्व में जय श्री राम के जयकारा के साथ रवाना हुआ। जत्था में कार्यकत्र्ता करीब 25 कार एवं 2 सौ की संख्या में मोटर सायकल से रवाना हुए है। जिसमें विहिप प्रदेशाध्यक्ष संतोष गोलछा, बजरंग दल संयोजक रतन यादव, ओमेश बिसेन,घनश्याम नाग, संतोष साहू, कमल साव, राकेश शिंंदे, अपूर्व रघुवीर, अजय सेन के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ताओं के नाम शामिल है।