दक्षिणापथ, बेरला। देश भर में भाजपा नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को गरीब ,मजदूर ,किसान के सेवा कर मोदी जी को जन्मदिन उपहार के रूप में भेंट करना चाहता है ...
इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा बेरला मंडल नगर पंचायत बेरला,खमरिया m,सरदा,रेवे लेंजवारा, डंगनिया व विभिन्न गांव में 17 ,18 व 19 सिंतम्बर को स्वच्छ्ता अभियान ,फलवितरण, व वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया।
जिसमे नगर पंचायत बेरला के स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फलवितरण, बेरला नया तालाब बजरंग बली मन्दिर परिसर,तालाब के आस-पास पचरी स्वच्छ्ता अभियान,बेरला नगर में स्तिथ प.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान,हॉस्पिटल चौक सरदा स्कूल परिसर,खमरिया म में नदी किनारे वृक्षारोपण,रेवे उप स्वस्थ्य केंद्र में वृक्षारोपण ऐसे सेवा के रूप विभिन्न कार्यक्रम करके मोदी जी के जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर बेरला मंडल अध्यक्ष डोमेन्द्र सिंह राजपूत,बेरला नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष मानक चतुर्वेदी,जनपद पंचायत सभापति हेमंत वैष्णव,मण्डल महामंत्री युगल पाटिल,पार्षद शिव झड़ी सिन्हा,जनपद सदस्य प्रतिनिधि लीलाराम साहू,राकेश साहू,दीक्षांत साहू,उपसरपंच पेखन साहू,लालू साहू,युवराज कौशले,भीखम साहू,यशवंत साहू,राज राजपूत,देवा धीवर,हेमंत सिन्हा, कपिल सिन्हा, थानेस्वर नेताम,भुनेस्वर सिन्हा,अश्विन खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।